
Best Online Games to Make Money: कुछ साल पहले तक ऑनलाइन गेम (Online Games) खेलने को लोग सिर्फ टाइमपास समझते थे। घर में अगर कोई घंटों मोबाइल या लैपटॉप पर गेम खेलता दिख जाए तो तुरंत सुनने को मिलता था कि पूरा दिन गेम में लगा रहता है। लेकिन अब वक्त बदल चुका है। आज की जेन जी उसी गेमिंग स्किल की मदद से लाखों रुपये कमा रही है। भारत में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही गेम खेलने वाले युवाओं के लिए कमाई के नए रास्ते भी खुल गए हैं। अब लोग सिर्फ गेम नहीं खेल रहे, बल्कि यूट्यूब पर लाइव आ रहे हैं, इंस्टाग्राम पर गेमिंग वीडियो बना रहे हैं, बड़े-बड़े टूर्नामेंट जीत रहे हैं और कंपनियों से स्पॉन्सरशिप भी हासिल कर रहे हैं। खास बात यह है कि कई युवा सिर्फ स्मार्टफोन के दम पर गेमिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। अगर आपको भी मोबाइल गेम खेलने का शौक है, तो ये 5 ऑनलाइन गेम्स (Best Online Games) आपके लिए भी कमाई का शानदार मौका बन सकते हैं। जानिए
BGMI (Battlegrounds Mobile India) आज भारत के सबसे ज्यादा खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स में शामिल है। इस गेम में खिलाड़ी टीम बनाकर मुकाबला करते हैं और अपनी रणनीति के दम पर जीत हासिल करते हैं। लेकिन अब यह गेम सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। कई युवा BGMI की मदद से यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फेमस हो चुके हैं। लाइव स्ट्रीमिंग, गेमिंग टूर्नामेंट और स्पॉन्सरशिप के जरिए खिलाड़ी हर महीने अच्छी कमाई कर रहे हैं। जिन लोगों का गेमप्ले अच्छा होता है, उनके वीडियो तेजी से वायरल होते हैं और धीरे-धीरे उनके फॉलोअर्स भी बढ़ने लगते हैं। यही फॉलोअर्स बाद में कमाई का बड़ा जरिया बन जाते हैं।
फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम कीमत वाले स्मार्टफोन में भी आसानी से चलता है। यही वजह है कि छोटे शहरों और गांवों के युवाओं में यह गेम काफी लोकप्रिय हो चुका है। आज कई खिलाड़ी फ्री फायर के गेमिंग वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर लाखों व्यूज हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन टूर्नामेंट और कस्टम मैच के जरिए भी कमाई का मौका मिलता है। कई गेमर्स अब इस गेम की वजह से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुके हैं।
अगर किसी को हाई ग्राफिक्स और एक्शन से भरपूर गेम पसंद हैं, तो कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल (Call of Duty: Mobile) उसके लिए शानदार ऑप्शन है। यह गेम प्रो लेवल गेमिंग के लिए जाना जाता है और इसमें कॉम्पिटिशन भी काफी ज्यादा होता है। कई खिलाड़ी इस गेम की लाइव स्ट्रीमिंग करके अच्छी कमाई कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग नए गेमर्स को ट्रेनिंग देकर भी पैसा कमा रहे हैं। बड़े गेमिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को लाखों रुपये तक का इनाम मिलता है। यही वजह है कि अब युवा गेमिंग को करियर की तरह देखने लगे हैं।
माइन्क्राफ्ट (Minecraft) बाकी गेम्स से थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें खिलाड़ी अपनी खुद की दुनिया बना सकते हैं। यही क्रिएटिविटी इस गेम को खास बनाती है। आज यूट्यूब पर माइन्क्राफ्ट से जुड़े वीडियो काफी ज्यादा देखे जाते हैं। कई लोग इस गेम में नए मैप और डिजाइन बनाकर उन्हें बेचते भी हैं। वहीं कुछ लोग बच्चों को माइन्क्राफ्ट के जरिए क्रिएटिव लर्निंग सिखाकर भी कमाई कर रहे हैं। अगर किसी को क्रिएटिव काम पसंद है, तो यह गेम शानदार मौका दे सकता है।
रोब्लॉक्स (Roblox) ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां खिलाड़ी सिर्फ गेम खेलते ही नहीं, बल्कि खुद का गेम भी बना सकते हैं। यही वजह है कि यह गेम जेन जी के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। कई युवा रोब्लॉक्स पर अपना वर्चुअल गेम बनाकर उससे कमाई कर रहे हैं। गेम के अंदर खरीदे जाने वाले आइटम, लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया प्रमोशन से भी अच्छी इनकम हो रही है। कुछ लोगों ने तो इसे अपना फुल टाइम करियर तक बना लिया है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।