Job Alert: ओडिशा मेडिकल ऑफिसर भर्ती एग्जाम की डेट घोषित, जानें कब होगी परीक्षा

कमीशन की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में कुल 1871 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होगा। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 27, 2021 9:09 AM IST

करियर डेस्क. ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन (OPSC) की ओर से मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा की डेट घोषित कर दी गई है। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स ने इस वैकेंसी (OPSC MO Recruitment 2021) के लिए आवेदन किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। कमीशन की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, राज्य में कुल 1871 पदों पर भर्तियां होंगी। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी 2022 को होगा। 

बता दें कि, इसमें आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2021 से शुरू हुई थी। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स 13 दिसंबर, 2021 तक का समय दिया गया था। हालांकि कमीशन की ओर से एडमिट कार्ड को लेकर कोई अपडेट नहीं दी गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आयोग की बेवसाइट सर्च करते रहें। 

Latest Videos

जॉब डिटेल्स
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से निकली इस वैकेंसी में कुल 1871 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें जनरल केटेगरी के लिए 196 सीटें रखी गई हैं। एससी वर्ग में 576 और एसटी में 985 सीटें तय हुई हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा कटक/भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। इसमें कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और इसके लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा। कैंडिडेट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ओडिशा लोक सेवा आयोग ने ओडिशा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है। ओडिशा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020, 26 जनवरी और 5 फरवरी को छोड़कर 20 जनवरी से 6 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी, पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

इसे भी पढ़ें- VDO Exam: दो दिनों तक चार शिफ्ट में होगी परीक्षा, 14 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स होंगे शामिल, ये है ड्रेस कोड

फेडरल स्ट्रक्चर में भाषा का मुद्दा कैसी समस्या पैदा करता है? ऐसे सवालों का जवाब देकर UPSC 2020 टॉपर बने सुमित

Share this article
click me!

Latest Videos

Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh