10/12वीं पास के लिए यहां MP में पुलिस कांस्टेबल की 4000 भर्ती, ऐसे आवेदन करें इच्छुक उम्मीदवार

Published : Jan 08, 2021, 03:55 PM IST
10/12वीं पास के लिए यहां MP में पुलिस  कांस्टेबल की 4000 भर्ती, ऐसे आवेदन करें इच्छुक उम्मीदवार

सार

4000 भर्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी है और इसकी लिखित परीक्षा 06 मार्च 2021 को होगी।

करियर डेस्क. MP Police Constable Recruitment 2020: अगर आप भी नौकरी की तलाश में बैठे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। यहां मझ्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 4 हजार पदों पर भर्ती निकली हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन आज 8 जनवरी से शुरू हो गए। इच्छुक उम्मीदवार पूरी जानकारी लेकर फॉर्म भर दें।

मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पदों आवेदन प्रक्रिया 8 जनवरी से शुरू हुई। इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख 22 जनवरी है। 

इन पदों के आवेदन की ये तारीख नई है, जो कि बोर्ड द्वारा संशोधित कर जारी की गई। इसका नोटिफिकेशन यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

  • ऑनलाईन आवेदन भरने की आरंभ तिथि: 08/01/2021
  • ऑनलाईन आवेदन भरने क अंतिम तिथि : 22/01/2021
  • ऑनलाईन आवेदन में संशोधन करने की आरंभ तिथि : 08/01/2021
  • ऑनलाईन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि : 27/01/2021

 

किस पद पर कितनी भर्तियां

4000 भर्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 07 जनवरी है और इसकी लिखित परीक्षा 06 मार्च 2021 को होगी।

योग्यता

एमपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 10वीं 12वीं पास होना चाहिए। 

आयुसीमा

अभ्यर्थी की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2020 से की जाएगी।

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर विजिट करें
  • फिर यहां आधिकारिक नोटिफिकेशन पर जाएं
  • सभी सही जानकारी के साथ फॉर्म भरें
  • प्रिंट आउट निकाल लें।

 

कब होगी परीक्षा

यह नियुक्तियां मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) (एमपीपीईबी) की ओर से निकाली गई हैं। इन पदों के लिए परीक्षा 06 मार्च 2021 से शुरू है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर