PSEB Punjab Board Class 12th Result 2022 : पंजाब बोर्ड 12वीं में 96.96% स्टूडेंट्स पास, टॉप-3 में छात्राएं

Published : Jun 28, 2022, 04:01 PM ISTUpdated : Jun 28, 2022, 04:16 PM IST
PSEB Punjab Board Class 12th Result 2022 : पंजाब बोर्ड 12वीं में 96.96% स्टूडेंट्स पास, टॉप-3 में छात्राएं

सार

पंजाब बोर्ड 12वीं टर्म-2 की परीक्षाएं 22 अप्रैल से 23 मई तक आयोजित हुई थीं। इस साल हुई परीक्षा में कुल 3 लाख 1 हजार 700 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

करियर डेस्क : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट (PSEB Punjab Board Class 12th Result 2022 Declared) जारी कर दिया है। इस बार 96.96 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 12वीं में पठानकोट जिले का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा है। जिले में 98.49 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई हैं। रूप नगर दूसरे, एसबीएस नगर तीसरे स्थान पर है। वहीं, गुरदासपुर का रिजल्ट सबसे नीचे है। यहां 94.21 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। छात्र पीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

कल एक्टिव होगा PSEB 12th Result का लिंक
मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे के बाद पंजाब बोर्ड ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 12वीं का रिजल्ट जारी किया। हालांकि अभी रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। यह बुधवार यानी 29 जून को सुबह 10 बजे अपडेट किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

इन स्टेप्स से चेक करें PSEB 12th रिजल्ट

  • PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं
  • होम पेज पर 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर नया पेज ओपन हो जाएगा
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,  रोल नंबर और जन्म तिथि सबमिट करें
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • इसे डाउनलोड करें या प्रिंट आउट ले लें

SMS से चेक करें रिजल्ट
बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी आप अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। SMS के जरिए भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स अपने मोबाइल फोन के मैजेस बॉक्स में जाएं। अपना रोल नंबर टाइप कर 5676750 पर सेंड कर दें। थोड़े ही सेकेंड में आपका रिजल्ट आपको मैसेज से मिल जाएगा। 

पिछले साल ऐसा था रिजल्ट
पंजाब बोर्ड 12वीं के पिछले साल के रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। साल 2021 में राज्य में कुल 2.92 लाख छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दी थी। रिजल्ट में 96.48 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़कों से ज्यादा था। 97.44 प्रतिशत छात्राएं पास हुई थीं। जबकि 95.74 प्रतिशत छात्र ही पास हुए थे। इस साल हुई परीक्षा में कुल 3 लाख 1 हजार 700 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 96.96%  छात्र-छात्राएं पास हुई हैं।

इसे भी पढ़ें
Telangana Inter Result 2022 Declared : तेलंगाना इंटर का रिजल्ट जारी, 1st- 63.32%, 2nd- 67.82% छात्र पास

Assam HS Toppers List 2022 : असम बोर्ड 12वीं साइंस में धृतिराज बस्तव टॉपर, जानें आर्ट्स-कॉमर्स में कौन नं-1

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और