राजस्थान बोर्ड परीक्षा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन सुधार सकेंगे परीक्षा फॉर्म

Published : Jan 29, 2021, 01:26 PM IST
राजस्थान बोर्ड परीक्षा स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, ऑनलाइन सुधार सकेंगे परीक्षा फॉर्म

सार

राजस्थान माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से 15 जून के बीच होने की संभावना है। इस साल 2021 बोर्ड परीक्षाओं के लिए 21 लाख से भी अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

करियर डेस्क. Rajsthan Board Exams 2021: राजस्थान बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है। यहां बोर्ड एग्जाम में बैठने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत भरी खबर है। परीक्षा के लिए फॉर्म भरते समय गलतियां करने वाले छात्र अब इसे ऑनलाइन सुधार सकेंगे। राजस्थान बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क होगी। 

ऑनलाइन संशोधन की सुविधा एक फरवरी से 13 फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। ऑनलाइन सुधार की प्रक्रिया में छात्र माता-पिता के नाम की स्पेलिंग, जेंडर, माध्यम, जाति श्रेणी, पता व फोन नंबर, पूर्व शैक्षणिक योग्यता, हस्ताक्षर और फोटो आदि संशोधित कर सकेंगे। 

ऐसे करें ऑनलाइन फॉर्म एडिट

 सबसे पहले छात्र बोर्ड की वेबसाइट पर जाएं करें।
आई.डी./ पासवर्ड एंटर करके लॉग इन करें।
आवेदन पत्र के बाएं कोने में आवेदन पत्र क्रमांक टाइप करें।
आवश्यक संशोधन करके लॉक/सेव करें।
अपडेट फॉर्म को सबमिट कर दें।

संशोधन प्रपत्र की एक कॉपी अपने पास रखते हुए दूसरी कॉपी को पोस्ट के जरिये बोर्ड को भेज दें। 

नाम, जन्मति​थि में नहीं होगा बदलाव

छात्रों के लिए अपना नाम, जन्मतिथि और वर्ग परिवर्तन करना संभव नहीं होगा। ऐसा कोई भी संशोधन ऑनलाइन संभव नहीं होगा, जिसमें अतिरिक्त शुल्क अपेक्षित होगा। ध्यान रखने वाली बात यह है कि फॉर्म में कोई भी संशोधन एक ही बार हो सकेगा। 

परीक्षा में बैठेंगे 21 लाख से भी अधिक छात्र

राजस्थान माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से 15 जून के बीच होने की संभावना है। इस साल 2021 बोर्ड परीक्षाओं के लिए 21 लाख से भी अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!