
RBSE Rajasthan Board 12th Result 2026 Date Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा 2026 में शामिल लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट (RBSE 12th Result 2026) कब आएगा? हाल ही में 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब 12वीं के स्टूडेंट्स की धड़कनें तेज हो गई हैं। हर कोई यही जानना चाहता है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है। राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 की घोषणा 30 मार्च को होगी या 31 मार्च को। जानिए राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से लेटेस्ट अपडेट क्या है।
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संकेत दिया है कि 31 मार्च 2026 को RBSE 12वीं रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसी दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित होगी, जिसमें बोर्ड अधिकारी और शिक्षा मंत्री शामिल रहेंगे। इस दौरान न सिर्फ रिजल्ट घोषित होगा, बल्कि टॉपर्स के नाम भी सामने आएंगे। बता दें कि तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के रिजल्ट एक साथ ही जारी किए जाएंगे।
कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि रिजल्ट 30 मार्च को जारी हो सकता है। हालांकि अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार 31 मार्च की तारीख ही तय मानी जा रही है। बोर्ड आमतौर पर रिजल्ट जारी करने से पहले आधिकारिक पुष्टि करता है, इसलिए छात्रों को सलाह है कि वे अफवाहों से बचें और ऑफिशियल अपडेट पर ही भरोसा करें।
हालांकि अभी तक रिजल्ट के समय की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखें तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच रिजल्ट जारी होने की संभावना रहती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
रिजल्ट जारी होते ही छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका नीचे देखें-
अगर वेबसाइट स्लो हो जाए तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए-
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र DigiLocker के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए-
छात्र इस बात का ध्यान रखें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक आ सकता है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। अगर साइट ओपन न हो तो कुछ देर बाद दोबारा कोशिश करें या SMS/DigiLocker का विकल्प अपनाएं। RBSE 12th Result 2026 को लेकर अब तस्वीर लगभग साफ है। 31 मार्च को रिजल्ट जारी होने की पूरी संभावना है, ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर तैयार रखें और ऑफिशियल घोषणा का इंतजार करें।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।