RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी, जानें आपत्ति दर्ज कराने की डेट

Published : Oct 14, 2022, 02:40 PM IST
RRB Group D Answer Key 2022: आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की जारी, जानें आपत्ति दर्ज कराने की डेट

सार

भारतीय रेलवे में आरआबी ग्रुप डी भर्ती अभियान के तहत कुल 1 लाख 3 हजार 769 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें 20 प्रतिशत यानी 20,734 पद अप्रेंटिस के लिए है। इस भर्ती प्रक्रिया में करीब 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।

करियर डेस्क : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना आंसर-की (RRB Group D Answer Key 2022) डाउनलोड कर सकते हैं। 14 अक्टूबर को 1,03,769 उम्मीदवारों की आंसर-की के साथ प्रश्न पत्र भी जारी कर दिया गया है। आंसर-की आरआरबी की रिजनल वेबसाइटों पर उपलब्ध करा दी गई है। एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार यहीं से अपना आंसर की चेक कर सकते हैं। 

15 अक्टूबर से दर्ज कराएं आपत्ति
आरआरबी की तरफ से जारी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लिंक शनिवार यानी 15 अक्टूबर, 2022 को एक्टिव की जाएगी। उम्मीदरवार कल सुबह 10 बजे से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आंसर-की पर ऑब्जेकशन दर्ज कराने की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर, 2022 है। रात 12 बजे तक कैंडिडेट आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवार को प्रति आपत्ति 50 रुपए शुल्क जमा करना होगा।

How To Download RRB Group D Answer Key 2022

  • सबसे पहले आरआरबी की क्षेत्रीय ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाएं.
  • होमपेज पर आरआरबी ग्रुप डी आंसर-की वाले लिक पर क्लिक करें.
  • अब अपना क्रेडेंशियल भरकर लॉग-इन करें.
  • आपका आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब इस आंसर-की को डाउनलोड कर लें.

5 चरण में एग्जाम, 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन इसी साल 17 अगस्त से 11 अक्टूबर, 2022 तक तक हुआ था। पांच चरणों में आयोजित इस परीक्षा के लिए करीब 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1.03 लाख पद भरे जाएंगे। नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इस परीक्षा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी के लिए आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर विजिट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
Punjab Shikshak Bharti 2022: शिक्षकों के करीब 6 हजार पदों पर बंपर वैकेंसी, आवेदन आज से

IBPS PO Exam 2022: 15 अक्टूबर से आईबीपीएस पीओ एग्जाम, जानें आखिरी समय में क्या करें, क्या नहीं

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग
BMC Result 2026: कौन चलाता है मुंबई? मेयर या कोई और