RRB NTPC सीबीटी फेज-3 परीक्षा का शेड्यूल जारी, पढ़ें एग्जाम सिटी से लेकर एडमिट कार्ड तक की जानकारी

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक स्टेज -1 के फेज-3 की एनटीपीसी परीक्षा को 31 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा।  तीसरे चरण की परीक्षा में करीब 28 लाख कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे।
 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2021 3:01 AM IST / Updated: Jan 22 2021, 09:29 AM IST

करियर डेस्क. देश में रेलवे की परीक्षा के लिए छात्रों ने सबसे ज्यादा इंतजार किया है। अब रेलवे दिसंबर से आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (RRB NTPC CBT-1) की परीक्षाएं चल रही हैं। आपको बता दें 16 जनवरी से 30 जनवरी तक दूसरे चरण की परीक्षा चल रही है। इस बीच रेलवे भर्ती बोर्ड ने 21 जनवरी को RRB NTPC फेज -3 का शेड्यूल जारी कर दिया है।

आरआरबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक स्टेज -1 के फेज-3 की एनटीपीसी परीक्षा को 31 जनवरी 2021 से 12 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जायेगा। तीसरे चरण की परीक्षा में करीब 28 लाख कैंडिडेट्स हिस्सा लेंगे।

35 हजार पदों पर भर्ती

Latest Videos

एनटीपीसी सीबीटी-1 फेज-1 की परीक्षा में 23 लाख कैंडिडेट्स ने भाग लिया था, वहीं  फेज-2 की परीक्षा में  27 लाख कैंडिडेट्स भाग ले रहे हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पूर्व में दी गयी आधिकारिक सूचना के अनुसार एनटीपीसी के अंतर्गत भर्ती किये जाने वाले 35 हजार से अधिक पदों के लिए कुल 1.25 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया था।

फेज -3 के लिए आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के शेड्यूल संबंधी नोटिस रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साईट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC Phase-3 सीबीटी परीक्षा- जरूरी तारीखें

  1. फेज 3 परीक्षा शुरू होने की तिथि – 31 जनवरी 2021
  2.  
  3. फेज 3 परीक्षा की आखिरी तिथि - 2 फरवरी 2021
  4. फेज 3 सीबीटी -1 परीक्षा की एग्जाम सिटी और डेट डिटेल्स जारी होने की तिथि -21-01-2021 
  5. ई-कॉल लेटर जारी होने की तिथि- 27-28 जनवरी


इस दिन एक्टिव होगा एडमिट कार्ड

आरआरबी एनटीपीसी फेज-3 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) में भाग लेने वाले कैंडिडेट्स की एग्जाम सिटी, डेट और एससी/एसटी कैंडिडेट्स का ट्रेवलिंग पास डाउनलोड करने का लिंक 21 जनवरी को एक्टिव कर दिया जाएगा।

जारी होगा ट्रेवलिंग पास

उसके बाद कैंडिडेट्स इस डाउनलोड कर अपने परीक्षा केंद्र के शहर का नाम जान सकेंगे तथा ट्रेवलिंग पास को डाउनलोड कर सकेंगे। वहीं आरआरबी एनटीपीसी फेज-3 की परीक्षा के ई कॉल लेटर/एडमिट कार्ड परीक्षा के चार दिन पहले जारी किये जायेंगे। जिसे कैंडिडेट्स एग्जाम सिटी और डेट वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष में क्यों कराया जाता है कौवे को भोजन, क्या है महत्व