उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी ये जरूरी तारीखें याद रखनी चाहिए:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर, 2026
फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख: 25 नवंबर, 2026
फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 27 नवंबर, 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका: 28 नवंबर से 7 दिसंबर, 2026 तक
उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय से पहले फॉर्म भर लें। फॉर्म सबमिट करने से पहले अपना नाम, जन्म तिथि, एजुकेशन और कैटेगरी जैसी डिटेल्स ध्यान से चेक कर लें।
रेलवे स्टेशन मास्टर जॉब्स के लिए कैसे अप्लाई करें?
योग्य उम्मीदवार इस तरह ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं:
सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in/ पर जाएं।
CEN 08/2026 स्टेशन मास्टर नोटिफिकेशन खोलें और नियम पढ़ें।
आधिकारिक पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in/ के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भरें।
अपनी पर्सनल डिटेल्स, एजुकेशन, फोटो और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म और फीस की रसीद का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
रेलवे स्टेशन मास्टर जॉब्स की लिखित परीक्षा कब होगी?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बोर्ड जनवरी 2027 में लिखित परीक्षा करा सकता है। हालांकि, परीक्षा की पक्की तारीख और एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवारों को RRB के आधिकारिक अपडेट्स का इंतजार करना होगा।