RSMSSB VDO Results : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के विलेज डेव्लपमेंट ऑफिसर का रिजल्ट जारी, यहां देखें

Published : Nov 25, 2022, 08:13 PM IST
RSMSSB VDO Results : राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के विलेज डेव्लपमेंट ऑफिसर का रिजल्ट जारी, यहां देखें

सार

बता दें कि राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 5396 पदों को भरने के लिए ये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी।

करियर डेस्क. राजस्थान के स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड के विलेज डेव्लपमेंट ऑफिसर 2021 (RSMSSB VDO) के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर कैंडीडेट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने इसके साथ ही कट ऑफ मार्क्स, योग्य छात्र व अयोग्य छात्रों की सूची भी जारी कर दी हैं।

RSMSSB रिजल्ट ऐसे देखें

  • राजस्थान के स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन के अंदर RSMSSB VDO Final Result 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसपर कैंडीडेट्स रिजल्ट देख सकते हैं।
  • इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

इतने पदों के लिए हुई थी परीक्षा

बता दें कि मेंस (Mains) का रिजल्ट 29 जुलाई 2022 को जारी किया गया था। बता दें कि राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 5396 पदों को भरने के लिए ये भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें से 4557 पद अनारक्षित व 839 पद आरक्षित थे। अधिक जानकारी के लिए RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना न भूलें।

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है