₹1 लाख से कम है महीने की सैलरी? करियर एक्सपर्ट ने बताया कब और क्यों करना चाहिए जॉब स्विच

Published : Jul 13, 2026, 12:05 PM IST
How to Increase Salary Viral Video

सार

How to Increase Salary Viral Video: लाख  रुपए से कम मंथली सैलरी वालों के लिए एक्सपर्ट की दी गई करियर सलाह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो पर यूजर अपनी राय भी दे रहे हैं। जानिए कब करें जॉब स्विच, कैसे बढ़ाएं सैलरी।

Job Switch Ccareer Aadvice Viral Video: अगर आपकी मंथली सैलरी अभी 1 लाख रुपए से कम है, तो करियर के इस दौर को हल्के में लेने की बजाय आगे बढ़ने का मौका समझना चाहिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में करियर सलाह देने वाले सनी कुमार ने युवाओं को सलाह दी है कि शुरुआती वर्षों में खुद को बेहतर बनाने और ज्यादा सैलरी पाने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए। उनका कहना है कि यही वह समय होता है जब नई स्किल सीखने, सर्टिफिकेशन करने और बेहतर अवसर मिलने पर जॉब बदलने से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।

सैलरी बढ़ानी है तो स्किल और मौके दोनों पर करें काम

वीडियो में सनी कुमार का कहना है कि सिर्फ एक ही कंपनी में लंबे समय तक टिके रहने से बेहतर है कि प्रोफेशनल्स अपने करियर की ग्रोथ पर लगातार ध्यान दें। उनके मुताबिक अगर बेहतर पैकेज का मौका मिले तो उसे गंभीरता से लेना चाहिए। इसके साथ ही नई तकनीक, इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट और प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन पर भी फोकस करना जरूरी है। इससे न केवल सैलरी बढ़ने की संभावना रहती है, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खुलते हैं।

30 साल के आसपास क्यों माना जाता है अहम दौर?

सनी कुमार का मानना है कि 30 से 32 साल की उम्र तक का समय करियर के लिहाज से सबसे अहम माना जा सकता है। इस दौरान लोग नई जिम्मेदारियां लेने, नई कंपनियों में जाने और बेहतर पैकेज पर बातचीत करने की स्थिति में होते हैं। जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है और प्रोफाइल वरिष्ठ स्तर की होती जाती है, वैसे-वैसे नौकरी बदलने के विकल्प सीमित हो सकते हैं। इसलिए शुरुआती वर्षों में करियर की मजबूत नींव तैयार करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

कंफर्ट जाने में रुकना पड़ सकता है भारी

वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि अगर कर्मचारी समय से पहले अपनी मौजूदा स्थिति में संतुष्ट होकर रुक जाते हैं, तो आगे चलकर उनके पास अवसर कम हो सकते हैं। इसलिए लगातार सीखते रहना और खुद को बदलती इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार रखना जरूरी है। उनका मानना है कि करियर में ग्रोथ पाने के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना भी उतना ही अहम है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने सलाह का समर्थन करते हुए कहा कि बेहतर करियर के लिए समय-समय पर जॉब स्विच करना सही रणनीति हो सकती है। वहीं कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर किस स्किल की मांग भविष्य में ज्यादा रहेगी और बिना अनुभव के नए क्षेत्र में अवसर कैसे मिलेंगे। कुछ लोगों ने मौजूदा जॉब मार्केट में नौकरी मिलने की चुनौती का भी जिक्र किया, जबकि कई यूजर्स ने माना कि करियर के शुरुआती वर्षों में सही फैसले लेना लंबे समय में बड़ा अंतर पैदा कर सकता है।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

विदेश पहुंचकर बदली सोच, Ex-Google इंजीनियर ने बताया क्यों भारत पहले से ज्यादा खास लगने लगा
Re-NEET 2026 Final Answer Key कब आएगी? रिजल्ट, OMR शीट और स्कोरकार्ड को लेकर जानिए पूरा अपडेट