₹81,100 तक सैलरी वाली सरकारी नौकरियां, 10वीं से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा अवसर

Published : Mar 23, 2026, 11:53 AM IST

Latest Govt Jobs Vacancy 2026: इस हफ्ते देशभर में 17,682 सरकारी पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं। रेलवे, SSB, नगर निगम समेत कई विभागों में 10वीं, 12वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका है। हाई सैलरी वाली इन नौकरियों की डिटेल और आवेदन की लास्ट डेट जानें।

PREV
17
Government Jobs 2026: अलग-अलग विभागों में 17,682 पदों पर भर्ती

देशभर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह हफ्ता बेहद खास साबित हो सकता है। अलग-अलग विभागों में कुल 17,682 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें रेलवे से लेकर सुरक्षा बल और नगर निगम तक शामिल हैं। खास बात यह है कि इनमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और प्रोफेशनल डिग्री धारकों तक के लिए मौके मौजूद हैं। सैलरी भी पद अनुसार शानदार है। अगर आप सही समय पर आवेदन करते हैं, तो सरकारी नौकरी पाने का यह सुनहरा अवसर आपके हाथ से नहीं जाएगा।

27
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के बंपर पद

रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11,127 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू होगी और 14 जून 2026 तक चलेगी। इस पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 30 साल रखी गई है। चयन प्रक्रिया थोड़ी लंबी है, जिसमें दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा, उसके बाद CBAT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी करीब 19,900 रुपये प्रति माह मिलेगी।

अप्लाई कहां करें- www.rrbapply.gov.in

37
रेलवे अप्रेंटिस में युवाओं के लिए शानदार मौका

अगर आप कम उम्र में ही रेलवे से जुड़ना चाहते हैं, तो अप्रेंटिस भर्ती आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इस भर्ती में 2,801 पद भरे जाएंगे और आवेदन 12 मार्च 2026 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। इसमें 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 15 से 24 साल तय की गई है। खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। स्टाइपेंड के रूप में 8,000 से 12,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे।

अप्लाई कहां करें- scr.indianrailways.gov.in

47
सूरत नगर निगम में अलग-अलग पदों पर भर्ती

शहरी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सूरत नगर निगम ने बड़ा अवसर दिया है। यहां 1,924 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए आवेदन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। इस भर्ती की खासियत यह है कि इसमें 12वीं पास से लेकर इंजीनियरिंग और एमबीबीएस तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा या ओएमआर टेस्ट के साथ स्किल या प्रैक्टिकल टेस्ट भी शामिल होगा। शुरुआती सैलरी लगभग 19,900 रुपये प्रतिमाह होगी।

अप्लाई कहां करें- www.suratmunicipal.gov.in

57
सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल भर्ती

देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सशस्त्र सीमा बल में 1,060 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इस भर्ती के लिए 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार, जिनके पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा है, आवेदन कर सकते हैं। उम्र सीमा 18 से 27 साल तय की गई है। चयन प्रक्रिया में फिजिकल टेस्ट (PET, PST), लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल हैं। सैलरी 21,700 से 81,100 रुपये के बीच होगी, जो इसे आकर्षक बनाती है।

अप्लाई कहां करे- www.ssb.gov.in

67
मध्य प्रदेश में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद

मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी ने 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन 5 मार्च 2026 से शुरू हो चुके हैं और 3 अप्रैल 2026 तक किए जा सकते हैं। इस पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही उम्मीदवार के पास CPCT सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्र सीमा 18 से 40 साल रखी गई है। चयन CPCT स्कोर और हिंदी टाइपिंग के आधार पर मेरिट लिस्ट से होगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा। सैलरी 5,200 से 20,200 रुपये प्रतिमाह के बीच होगी।

अप्लाई कहां करें- www.mponline.gov.in

77
कैसे चुनें अपने लिए सही नौकरी?

इन सभी भर्तियों में अलग-अलग योग्यता और चयन प्रक्रिया तय की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी क्वालिफिकेशन, उम्र और तैयारी के स्तर को जरूर परख लें। रेलवे और सुरक्षा बल जैसी नौकरियों में प्रतियोगिता ज्यादा होती है, जबकि अप्रेंटिस और डाटा एंट्री जैसी भर्तियां अपेक्षाकृत सरल मानी जाती हैं। अगर आप समय रहते सही पद के लिए आवेदन करते हैं और तैयारी के साथ आगे बढ़ते हैं, तो ये भर्तियां आपके करियर की दिशा बदल सकती हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories