Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2022 4:23 AM IST / Updated: Oct 20 2022, 07:23 PM IST

Sarkari Naukri 2022: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश है तो आपके लिए मौका ही मौका है। यूपी से उत्तराखंड, बिहार से झारखंड तक ढेर सारी वैकेंसी निकली हैं। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में अलग-अलग पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए काउंसलिंग भी चल रही है। सभी केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी कल सीट अलॉटमेंट की पहली लिस्ट जारी करेगी। वहीं, नीट की काउंसलिंग भी जारी है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें..
 

03:22 PM (IST) Oct 17

बिहार में JE समेत कई पदों पर भर्ती

बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (BIDA) ने डिप्टी जनरल मैनेजर, मैनेजर, एरिया मैनेजर, जूनियर इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव के 123 पदों पर आवेदन मंगाए है। ये भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होंगी। इच्छुक और योग्य  उम्मीदवार आज रात तक इन भर्तियों के लिए आवेदन कर दें। आवेदन की डायरेक्ट लिंक https://www.biadabihar.in/ पर जाकर अपना फॉर्म भर दें। आवेदन शुल्क 500 रुपए है। 45 साल तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 123 पद
एग्जीक्यूटिव- 37 पद
मैनेजर- 30 पद
असिस्टेंट एरिया मैनेजर-  20 पद
डिप्टी जनरल मैनेजर- 15 पद
एरिया मैनेजर- 9 पद
जूनियर इंजीनियर- 7 पद
यंग प्रोफेशनल- 5 पद

12:55 PM (IST) Oct 17

JOSAA Counselling 2022

आईआईटी-एनआईटी समेत 112 कॉलेजों में 54,477 सीटों पर राउंड 6 का सीट आवंटन रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जेओएसएए​​ की आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह JoSAA के फाइनल राउंड का रिजल्ट है। 

इस तरह चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले ​जेओएसएए​​ की ऑफिशियल वेबसाइट  josaa.nic.in पर जाएं. 
होमपेज पर एक्टिविटी में View Seat Allotment Result Round 6 लिंक पर क्लिक करें. 
अपनी डिटेल भरें और डाउनलोड परिणाम पर क्लिक करें
सीट आवंटन रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.
इसे डाउनलोड कर लें और एख प्रिंटआउट ले लें.

12:51 PM (IST) Oct 17

NHM Jobs 2022

नेशनल हेल्थ मिशन में एएनएम सहित कई पद पर भर्ती निकली है। आवेदन का आज आखिरी मौका है। एप्लीकेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट jamtara.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए जामताड़ा में एएनएम के 31 समेत कुल 74 पद भरे जाएंगे। इंटरमीडिएट, पीजी या ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र अधिकतम 38 साल है।  चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 10 हजार 500 रुपए से 34 हजार 729 रुपए तक सैलरी दी जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क है। लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर चयन होगा।

12:43 PM (IST) Oct 17

Allahabad University UG Admission 2022

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में सीयूईटी 2022 के जरिए होने वाले एडमिशन के लिए यूजी एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई  है। 18 अक्टूबर, 2022 तक छात्र  आधिकारिक वेबसाइट allahabad.univ.ac.in पर जाकर फॉर्म एडिट कर सकेंगे। अब तक रजिस्ट्रेशन फीस न जमा कर पाने वाले छात्र कल तक अपने शुल्क का भुगतान कर दें। 

इस तरह एडिट करें फॉर्म

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं.
  • होमपेज पर, “CUET UG 2022 एडमिशन लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी आईडी और पासवर्ड भरकर लॉग-इन करें.
  • अब यहां अपनी पूरी जानकारी भरें.
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय एडमिट कार्ड जमा करें.

09:53 AM (IST) Oct 17

JNU UG Admission 2022

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी होने जा रही है। आवेदन करने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in या jnu.ac.in पर जाकर लिस्ट चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट आने के बाद ही सीट ब्लॉक की प्रॉसेस शुरू होगी। 19 अक्टूबर, 2022 तक छात्र सीट ब्लॉक कर सकेंगे। बता दें कि जेएनयू यूजी एडमिशन 2022 की दूसरी मेरिट लिस्ट 22 अक्टूबर, 2022 को आएगी।
 

09:53 AM (IST) Oct 17

मौसम विभाग में वैकेंसी

SSC ने मौसम विभाग में कई पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 990 पद भरे जाएंगे। दिसंबर, 2022 में परीक्षा होगी।

शैक्षिक योग्यता
फिजिक्स/कंप्यूटर साइंस/आईटी में ग्रेजुएशन
60 फीसदी अंकों के साथ डिप्लोमा
12वीं फिजिक्स और मैथमेटिक्स से पास

आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल