Asianet News Hindi | Published : Oct 18, 2022 4:32 AM IST / Updated: Oct 20 2022, 07:23 PM IST

Sarkari Naukri 2022: टाटा मेमोरियल सेंटर में 1 लाख सैलरी वाली जॉब, अप्लाई करें

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तलाश है तो आपके लिए ढेर सारे अवसर आए हैं। केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकली हैं। अलग-अलग राज्यों में भी कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 8वीं-10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए अपॉर्च्युनिटी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होने जा रही है। शाम 5 बजे यह लिस्ट रिलीज कर दी जाएगी। वहीं, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से लेकर बीएचयू और जेएनयू में भी एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। बिहार बोर्ड ने 12वीं की अगले साल होने वाली परीक्षा में रजिस्ट्रेशन का एक और मौका दिया है। स्टूडेंट्स लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर खबर यहां पाएं..
 

05:08 PM (IST) Oct 18

लोकसेवा आयोग में सरकारी नौकरी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का मौका है। 382 पदों पर कल से आवेदन की शुरुआत होने जा रही है। कर्नाटक लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट kpscrecruitment.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर (सिविल), रनवे वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट में जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), डायरेक्टोरेट ऑफ इकनॉमिक् एंड स्टैटिस्टिक्स में असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (एएसओ) और इकनॉमिक्स एण्ड स्टैटिस्टिकल डिपार्टमेंट में स्टैटिस्टिकल इंस्पेक्टर के लिए मंगाए गए हैं। संबंधित ट्रेड या सब्जेक्ट में ग्रेजुएट छात्र आवेदन कर सकते हैं।

How To Apply KPSC Recruitment 2022
सबसे पहले कर्नाटक लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट kpscrecruitment.in पर जाएं.
ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक करें.
अपना क्रेंडेशियल भरकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें.
अब लॉग-इन कर संबंधित पद के लिए अपनी जानकारी देकर फॉर्म भरें.

04:12 PM (IST) Oct 18

TMC Recruitment 2022

टाटा मेमोरियल सेंटर (TMC) में कई पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। मैनेजर, नर्स, टेक्निकल ऑफ़िसर समेत कई पदों पर भर्तियां निकली है। वॉक इन इंटरव्यू या रिटेन एग्जाम के आधार पर सेलेक्शन होगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 19-27 अक्टूबर, 2022 का नोटिफिकेशन चेक कर लें और बताए गए एड्रेस पर पहुंच सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 172 पद भरे जाएंगे। 

वैकेंसी डिटेल्स
अकाउंटेंट- 3 पद
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- 2 पद
स्टेट प्रोग्राम मैनेजर- एक पद
मेडिकल ऑफिसर- 6 पद
क्लस्टर कोर्डिनेटर- 8 पद
डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल ऑफिसर- 76 पद
नर्स- 76 पद

शैक्षणिक योग्यता
अकाउंटेंट- बीकॉम या एमकॉम या MBA
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर- ग्रेजुएट
स्टेट प्रोग्राम मैनेजर- MBBS,MD या MPH
मेडिकल ऑफिसर-  MBBS
क्लस्टर कोऑर्डिनेटर- BDS, MDS या MBBS
डिस्ट्रिक्ट टेक्निकल ऑफिसर- BDS, BAMS, BHMS या MDS
नर्स- BSC नर्सिंग या जीएम
 

02:58 PM (IST) Oct 18

IBPS RRB PO Mains Result 2022

IBPS आरआरबी पीओ मेंस का रिजल्ट (IBPS RRB PO Mains Result 2022 ) जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 1 अक्टूबर, 2022 को मेंस परीक्षा आयोजित की गई थी। मेंस में पास हुए उम्मीदवारों के अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू क्लीयर करने के बाद फाइनल तौर पर सेलेक्शन होगा।

How To Check IBPS RRB PO Mains Result 2022 

  • सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर बाईं ओर टैब सीआरपी आरआरबी लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब कॉमन रिक्रूटमेंट प्रॉसेस रीजनल-रुरल फेज XI का एक नया पेज ओपन होगा.
  • यहां आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और जन्मतिथि के साथ पासवर्ड भरें.
  • आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परिणाम 2022 का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • इसे चेक कर लें और डाउनलोड करने के साथ एक प्रिंटआउट ले लें.
     

01:57 PM (IST) Oct 18

वॉचमैन-टेक्नीशियन की भर्ती

सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने MTS, टेक्नीशियन, इंजीनियरिंग अफसर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। 1 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो जाएगी। 21 नवंबर आवेदन की आखिरी तारीख रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट cpri.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 65 पदों पर भर्ती होगी।

वैकेंसी डिटेल्स
इंजीनियरिंग ऑफ़िसर ग्रेड-1- 20 पद
साइंटिफिक इंजीनियरिंग असिस्टेंट- 7 पद
टेक्निशियन ग्रेड-1 - 15 पद
असिस्टेंट ग्रेड-2 - 16 पद
MTS- 7 पद

सैलरी
इंजीनियरिंग ऑफ़िसर ग्रेड 1- 44,900 रुपए प्रतिमाह
साइंटिफिक इंजीनियरिंग असिस्टेंट- 35,400 रुपए प्रतिमाह
टेक्निशियन ग्रेड 1- 19,900 प्रतिमाह
असिस्टेंट ग्रेड 2- 25,500 प्रतिमाह
MTS ग्रेड 1- 18,000 रुपए प्रतिमाह

11:40 AM (IST) Oct 18

UPPCL recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 891 पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख कल यानी 19 अक्टूबर, 2022 है। UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। साइंस और मैथ्स से 12वीं पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रीशियन या इलेक्ट्रिकल में ITI पास आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा
18 से 40 साल

आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 1180 रुपए
एससी/एसटी- 826 रुपए

11:36 AM (IST) Oct 18

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 1 नवंबर से पीजी की क्लासेस

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में पीजी की क्लासेस 1 नवंबर, 2022 से चलेंगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति ने सभी डीन, डायरेक्टर, कोऑर्डिनेटर और विभागाध्याक्षों को टाइम टेबल बनाने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने नया कट ऑफ भी जारी किया है। एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना कट ऑफ चेक कर सकते हैं।
 

10:03 AM (IST) Oct 18

DU admission 2022

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज से ईसीए कोटा (extra curricular activities quota) से एडमिशन का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक ईसीए सुपरन्यूमरी कोटे के जरिए 14 कैटेगिरी में एडमिशन दिया जाएगा। एनसीसी से सबसे ज्यादा 1,748 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ट्रायल 27 अक्टूबर, 2022 तक होंगे। सीयूईटी यूजी  स्कोर, ट्रायल और सर्टिफिकेट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

ईसीए कोटा ट्रायल शेड्यूल
संगीत- 18 अक्टूबर
संगीत (वाद्ययंत्र)- 19 अक्टूबर
संगीत (गायन)- 19, 20, 21, 22, 25 और 26 अक्टूबर
रचनात्मक लेखन, योग और डिजिटल मीडिया- 19-20 अक्टूबर
ललित कला- 19-21 अक्टूबर
प्रश्नोत्तरी- 25 अक्टूबर
देवत्व- 19 अक्टूबर
नृत्य- 19, 20, 21, 22, 25, 26 और 27 अक्टूबर
वाद-विवाद- 19, 20, 21, 22, 25 और 26 अक्टूबर
थिएटर 21, 22, 25 और 26 अक्टूबर
 

10:02 AM (IST) Oct 18

SSC Recruitment 2022

एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी परीक्षा- 2020 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 764 उम्मीदवारों ने एग्जाम पास कर सेलेक्शन पाया है। मेरिट के आधार पर उन्हें विभाग मिला है। उनके नियुक्ति पत्र जल्द ही सौंप दिए जाएंगे। केंद्र सरकार के विभागों में ग्रेड सी के 73 और ग्रेड डी के 691 पदों पर मार्च 2021 में परीक्षा हुई थी। रिटेन पास करने के बाद उम्मीदवारों को का स्किल टेस्ट हुआ था। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स वैरिफिकेशन का काम 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चला था। फिर फाइनल मेरिट लिस्ट में रिजल्ट जारी किया गया। ग्रेड सी में 73 और ग्रेड डी में 691 उम्मीदवारों का सेलेक्शन हुआ। इसमें सामान्य के 345, ओबीसी के 127, एससी के 109, एसटी के 50 और 60 ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स का चयन हुआ है।