Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2022 4:17 AM IST / Updated: Oct 21 2022, 07:53 PM IST

Sarkari Naukri 2022: बिहार-गुजरात में बंपर वैकेंसी, Indian Navy में सरकारी नौकरी का मौका

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयार कर रहे युवाओं के पास शानदार मौका आया है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार के सरकारी विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक इन पदों पर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इधर, यूपी पीईटी का आसंर की जारी कर दिया गया है। CTET का नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। 31 अक्टूबर, 2022 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय तक एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। यूपी लेखपाल का रिजल्ट भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर न्यूज और लेटेस्ट अपडेट्स यहां पाएं..

07:45 PM (IST) Oct 21

NEET एग्जाम में एससी छात्र को ग्रेस मार्क्स दें- मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने नीट एग्जाम (NEET) में एक गलत प्रश्न के लिए एमबीबीएस में पास न होने वाले एससी छात्र को चार ग्रेस मार्क्स देने का आदेश दिया है। दरअसल, परीक्षा के दौरान एससी कैटेगरी के छात्र को एक प्रश्न का उत्तर सही नहीं लगा। इस वजह से उसने निगेटिव मार्किंग के डर से उस प्रश्न को अटेम्प्ट नहीं किया। रिजल्ट आने पर छात्र को 720 में से 92 अंक हासिल हुए लेकिन अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों का कट-ऑफ 93 था। एक अंक की वजह से छात्र का परीक्षा पास नहीं कर सका था। छात्र ने पहले ऑनलाइन रिप्रेजेंटेशन भेजा लेकिन जब विचार नहीं हुआ तो रिट दाखिल किया। अब हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई होने के बाद एनटीए को निर्देश दिया है कि छात्र को उस प्रश्न के लिए चार अंक दिए जाए।

04:43 PM (IST) Oct 21

गुजरात में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

गुजरात में जल आपूर्ति विभाग सीवर बोर्ड (GWSSB) में कई पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। ये भर्तियां क्लास 2 के पदों के तहत सिविल इंजीनियर के लिए होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 125 पदों पर होने वाली इस भर्ती में 53 पद अनारक्षित हैं। अन्य पद राज्य के एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के िए आरक्षित हैं। कुल 39 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग- 100 रुपए
आरक्षित और दिव्यांग उम्मीदवार- कोई शुल्क नहीं

योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक डिग्री

आयु सीमा
21 से 36 साल

04:38 PM (IST) Oct 21

28 अक्टूबर से राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल का फिजिकल टेस्ट

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल के फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल टेस्ट 28 अक्टूबर, 2022 से शुरू होने जा रहा है। उम्मीदवार राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 13 से 16 मई और 2 जुलाई को आयोजित परीक्षा में 18 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों रजिस्ट्रेशन कराया था। 24 अगस्त, 2022 को रिजल्ट जारी किया गया था। अब पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल और डॉक्यूमेंटस वैरिफिकेशन की प्रॉसेस से गुजरना है।

पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई- 169 सेमी
महिला उम्मीदवार- 152 सेमी
छाती फुलाए बिना- 81 सेमी
छाती फुलाने के बाद- 86 सेमी

03:09 PM (IST) Oct 21

JNU UG admission 1st Merit List

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने 21 अक्टूबर, 2022 को एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवार जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइ jnu.ac.in या jnuee.jnu.ac.in पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन नंबर, पासवर्ड, कैप्चा टेक्स्ट की आवश्यकता पड़ेगी। बता दें कि जेएनयू में सीट लॉक करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर, 2022 है। 

इस तरह चेक करें मेरिट लिस्ट
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in/node या jnuee.jnu.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर Result of List 1 for BA Hons 1st Year Programme through CUET UG 2022 वाले लिंक पर क्लिक करें.
अब आवेदन नंबर और अन्य जानकारी भरें.
स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट आ गई है। इसे डाउनलोड करें और सीट ब्लॉक करें।

01:32 PM (IST) Oct 21

NEET UG Counselling 2022 Seat Allotment Result

नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारीकर दिया गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर रिजल्ट उपलब्ध है, रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स यहां से अपनी सीट चेक कर सकते हैं। बता दें कि 20 अक्टूबर, 2022 को एमसीसी ने प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्‍ट भी रिलीज की थी। आज सुबह 8 बजे तक उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने को कहा गा था। पहली अलॉटमेंट लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स का नाम है, उन्हें 22 अक्‍टूबर से 28 अक्टूबर, 2022 तक कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। 

01:19 PM (IST) Oct 21

Indian Navy Recruitment 2022

इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड ऑफ़िसर के पदों को भरने आवेदन मंगाए हैं। आज से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 6 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 212 पद भरे जाएंगे। जनरल सर्विस के 56, इलेक्ट्रिकल के 45, इंजीनियरिंग के 25, पायलट के 25, लॉजिस्टिक्स के 20,  एयर ट्रैफ़िक कंट्रोलर के 5, नेवल एयर ऑपरेशन ऑफ़िसर के 15, एजुकेशन के 12, और नेवल कंस्ट्रक्टर के 14 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

11:12 AM (IST) Oct 21

बिहार में बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने भवन निर्माण विभाग के तहत असिस्टेंट आर्किटेक्ट कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। 20 अक्टूबर, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 4 नवंबर, 2022 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 106 पद भरे जाएंगे।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 106 पद
अनारक्षित वर्- 42 पद
EWS- 11 पद
SC- 17 पद
एसटी- 1 पद
पिछड़ा वर्ग- 13 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 19 पद
पिछड़ा वर्ग (महिला)- 3 पद

शैक्षिक योग्यता
आर्किटेक्चर से ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले कर सकते हैं आवेदन

आयु सीमा
21 साल से 37 साल तक। आयु की गणना 1 अगस्त, 2022 से
 

09:47 AM (IST) Oct 21

UPSSSC PET Answer Key 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। जारी की गई है. बता दैं कि 15 और 16 अक्टूबर, 2022 को पीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। यह प्रोविजनल आंसर की है। आपत्तियां दर्ज करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

इस तरह डाउनलोड करें आंसर-की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होम पेज पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा की आंसर-की लिंक पर क्लिक करें.
  • नए पेज पर नोटिस ओपन होगी. सभी शिफ्ट की आंसर की लिंक आएगी.
  • शिफ्ट वाइज अपनी आंसर-की डाउनलोड कर लें.