Asianet News Hindi | Published : Nov 8, 2022 4:29 AM IST / Updated: Nov 08 2022, 06:11 PM IST

Sarkari Naukri 2022 : इन सरकारी विभागों में बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। केंद्र से राज्य सरकार के मंत्रालयों और विभागों में ढेर सारी नौकरियां निकली हैं। खाली पदों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं। सेना, पुलिस विभाग और पैरामिलिट्री में भी वैकेंसी आई हैं। यूपीएससी, एसएससी में बंपर भर्तियां की जा रही हैं। बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी शुरू हो गई हैं। CBSE बोर्ड जल्द 2023 में होने वाली 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी करने जा रही है। यूपी-एमपी बोर्ड पहले ही एग्जाम डेट बता चुके हैं। वहीं, अब छत्तीसगढ़ में भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बड़ी जानकारी दी गई है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों में नए सत्र की क्लासेस शुरू होने वाली हैं. कुछ विश्वविद्यालयों में एडमिशन की फाइनल मेरिट लिस्ट आनी बाकी हैं। करियर,एजुकेशन और जॉब से जुड़ी हर जानकारी यहां पाएं..
 

05:15 PM (IST) Nov 08

GATE 2023 Correction

गेट एग्जाम में आवेदन करने वाले एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाकर आवेदन में करेक्शन कर सकते हैं। उम्मीदवार 14 नवंबर, 2022  तक करेक्शन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें फीस का भुगतान भी करना पड़ेगा। इस बार गेट एग्जाम 2023 का आयोजन 4,5,11 और 12 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। 3 जनवरी, 2023 को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

इस तरह करें आवेदन फॉर्म में सुधार
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in. पर जाएं.
होम पेज GATE 2023 registration लिंक पर जाकर क्लिक करें.
अब लॉग-इन डिटेल्स को भरें और सबमिट कर दें.
अब करेक्शन करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.
करेक्शन के बाद फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें.
 

03:42 PM (IST) Nov 08

​NIC Recruitment 2022

नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) में 100 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। नोटिफिकेशन के मुताबिक साइंटिस्ट सी, डी, ई और 'एफ' के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 नवंबर, 2022 है।
इस भर्ती प्रक्रियाके तहत कुल 127 पद भरे जाएंगे। मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी इंजीनियरिंग, साइंस में मास्टर डिग्री, कंप्यूटर में मास्टर करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कम्प्यूटर नॉलेज के साथ एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। उम्मीदवार की उम्र अधिकतम 50 साल होनी चाहिए।
 

01:16 PM (IST) Nov 08

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय (CURAJ) में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। कुल 45 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।15 प्रोफेसर, 12 एसोसिएट प्रोफेसर, 18 असिस्टेंट प्रोफेसर, इंटर्नल ऑडिट ऑफिसर और जिम ट्रेनर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट curaj.ac.in पर जाना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदन की हार्ड कॉपी भेजनी पड़ेगी। आवेदन प्राप्त करने की आखिरी तारीख 3 दिसंबर, 2022 है।
 

11:16 AM (IST) Nov 08

MP NEET UG Counselling 2022

मध्यप्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस राउंड में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 17 नवंबर, 2022 से शुरू हो जाएगा और 20 नवंबर, 2022 तक चलेगा। 23 नवंबर, 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी हो जाएगा। 24 नवंबर से कॉलेजों में रिपोर्ट  करना होगा। यह प्रक्रिया 30 नवंबर, 2022 तक चलेगी। 

इस तरह कराएं रजिस्ट्रेशन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2022 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन डिटेल्स भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें और फीस जमा करें.
इस पेज को डाउनलोड कर लें और इसकी एक हार्ड कॉपी रख लें.

10:41 AM (IST) Nov 08

NIANP Recruitment 2022

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एनिमल न्‍यूट्रिशन एंड फिजियोलॉजी (NIANP) ने ग्रेजुएट के लिए कई भर्तियां निकाली है। ये भर्तियां डिजाइनर के पदों पर होंगी। बीसीए, कंप्‍यूटर एप्लिकेशन, इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी, कंप्‍यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, ऑप‍रेटिंग सिस्‍टम, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और कंप्‍यूटर ग्राफिक्‍स से ग्रेजुएट कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हिंदी-इंग्लिश आनी चाहिए। कन्‍नड़ जानने वालों को प्रॉयरिटी दी जाएगी। MS Word, यूनीकोड, Coral Draw, Adobe Photoshop 4 जानते हैं तो वरीयता मिलेगी। ये भर्तियां वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होंगी। 24 नवंबर, 2022 को सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू का आयोजन होगा।

आयुसीमा
कम से कम 21 साल अधिकतम 45 साल

सैलरी
24 हजार रुपए प्रतिमाह
 

10:00 AM (IST) Nov 08

Chhattisgarh 10th 12th Exam 2023

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) ने अगले साल 2023 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अहम जानकारी दी है। जनवरी, 2023 में 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी। 10 जनवरी से 31 जनवरी के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी. इस बार बोर्ड पूरे सेलेबस के साथ परीक्षाएं आयोजित करेगा। डिस्क्प्टिव एग्जाम शेड्यूल  को भी बोर्ड जल्दी ही जारी कर देगा।

10:00 AM (IST) Nov 08

वन दरोगा के पदों पर आवेदन तारीख बढ़ी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से वन दरोगा के 700 से  ज्यादा पदों पर भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 13 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते  हैं। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 701 पद भरे जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मैथ्य-फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, जूलॉजी में ग्रेजुएट की डिग्री रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र सीमा 21 साल से 40 साल होनी चाहिए। आवेदन शुल्क 25 रुपए हैं।