Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2022 4:19 AM IST / Updated: Nov 01 2022, 06:40 PM IST

Sarkari Naukri 2022: यूपी-बिहार-झारखंड में 16000 से ज्यादा वैकेंसी, जल्दी से करें अप्लाई

सार

करियर डेस्क : सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास जॉब पाने का सुनहरा मौका है। केंद्र से राज्य तक बंपर वैकेंसी निकली है।  सरकारी मंत्रालयों और विभागों में बड़े पैमाने पर भर्ती हो रही है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत सभी राज्यों में अलग-अलग पोस्ट के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस विभाग में भी बेहतरीन मौका है। इसके साथ ही टीचिंग प्रोफेशन में भी करियर बनाने का शानदार ऑप्शन CTET 2022 के  जरिए आया है। केंद्र और राज्य विश्वविद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया भी जारी है। करियर,एजुकेशन और जॉब की इसी तरह की न्यूज और अपडेट्स यहां पाएं..

06:09 PM (IST) Nov 01

यूपी में बंपर वैकेंसी

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में हजारों पदों पर आवेदन मंगाए गए हैं। ये भर्तियां जूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकाली गई हैं। 21 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की शुरुआत होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 14 दिसंबर, 2022 रहेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स
कुल- 1216 पद
सामान्य वर्ग- 515 पद
ओबीसी- 338 पद
EWS- 125 पद
एससी- 257 पद
एसटी- 27 पद

योग्यता 
UPSSSC PET 2021 स्कोर कार्ड वाले जिन्होंने 12वीं पास की है। CCC सर्टिफ़िकेट के साथ टाइपिंग अनिवार्य

05:14 PM (IST) Nov 01

सरकारी नौकरी अलर्ट

कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (DoARE) के तहत आने वाले कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल (ASRB) में रीजनल स्टेशनों और केंद्रों पर भर्ती की जा रही है। इन स्टेशन और केंद्रों पर हेड ऑफ डिविजन और सीनियर साइंटिस्ट-कम-हेड के पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 349 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। आवेदन शुल्क 1500 रुए है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के साथ महिला कैंडिडेट्स के लिए यह आवेदन मुप्त है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर, 2022 है।
 

03:23 PM (IST) Nov 01

Rajasthan BSTC Result 2022

राजस्थान प्री-डीएलएड 2022 में शामिल करीब 6 लाख उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सामान्य वर्ग में रामदेव ने टॉप पोजिशन हासिल की है। उन्हें 89 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं। वहीं, संस्कृत वर्ग में विधिका जैन टॉपर बनी हैं। उन्होंने 77 फीसदी अंक हासिल किए है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर अपना परिणआम चेक कर सकते हैं। बता दें कि राजस्थान प्री-डीएलएड एग्जाम 8 अक्टूबर, 2022 को आयोजित किया गया था। 6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 5 लाख 99 हजार 294 उम्मीदवारों ने एग्जाम दिया था।
 

02:41 PM (IST) Nov 01

बिहार में 10 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरी

बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (DLRS) ने 10 हजार से ज्यादा पदों पर आवेदन मंगाए हैं। ये भर्ती एएसओ, कानूनगो, अमीन और लिपिक के लिए होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर, 2022 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट online.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 10,101 पद भरे जाएंगे। 

वैकेंसी डिटेल्स
कुल - 10, 101 पद
अमीन- 8,244 पद
कानूनगो- 758 पद
लिपिक- 744 पद
एएसओ- 355 पद

योग्यता
अमीन- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
कानूनगो- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो साल का अनुभव
लिपिक-  ग्रेजुएशन
एएसओ- सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और दो साल का अनुभव

आयु सीमा
अमीन- 18 से 37 साल
कानूनगो- 18 से 37 साल
क्लर्क-  21 से 40 साल
एएसओ- 21 से 27 साल

12:29 PM (IST) Nov 01

तमिल में एमबीबीएस की किताबें जल्द

बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी कोर्स के लिए शिक्षा माध्यम के विवाद के बीच, तमिलनाडु में एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर के छात्रों को जल्द ही तमिल लैंग्वेज में किताबें मिलने जा रही हैं। बता दें कि हिंदी भाषा में शिक्षा को लेकर विवाद चल रहा है। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि तमिल में नई पाठ्यपुस्तकों पर काम पिछले साल शुरू हुआ और एक महीने में पूरा हो जाएगा।

10:45 AM (IST) Nov 01

पीजीटी टीचर्स के पदों पर आवेदन का आखिरी मौका

झारखंड में पीजीटी टीचर्स के पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका है। कई विषयों के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर दें। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से PGT टीचर के कुल 3,120 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें रेगुलर और बैकलॉग दोनों पद शामिल हैं। आवेदन शुल्क 100 रुपए है। आरक्षित वर्ग के लिए 50 रुपए आवेदन शुल्क है। आवेद शुल्क 4 नवंबर तक जमा कर सगकेंगे। फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की लास्ट डेट 7 नवंबर है।

वैकेंसी डिटेल
कुल- 3120
फिजिक्स-  251 पद
केमिस्ट्री- 227 पद
बायोलॉजी- 218 पद
अंग्रेज़ी- 211 पद
कॉमर्स- 200 पद
मैथ्स- 185 पद
हिस्ट्री- 182 पद
संस्कृत- 169 पद
इकोनॉमिक्स- 167 पद
जियोग्राफी- 164 पद
हिंदी- 163 पद

09:55 AM (IST) Nov 01

10वीं पास के लिए IB में नौकरी

देशभर में इंटेलीजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के कुल 1671 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। 10वीं पास युवा 25 नवंबर, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट www.mha.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

वैकेंसी डिटेल्स
अनारक्षित वर्ग- एसए-एग्जीक्यूटिव- 755 पद
ओबीसी- 271 पद
एससी- 240 पद
एसटी- 103 पद

एमटीएस
अनारक्षित- 68 पद
ओबीसी- 35 पद
ईडब्ल्यूएस- 15 पद
एससी- 16 पद
एसटी- 16 पद
 

09:50 AM (IST) Nov 01

NIFT 2023 registrations

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में यूजी और पीजी लेवल पर एडमिशन का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर, 2022 है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ उम्मीदवार जनवरी, 2023 के पहले हफ्ते तक आवेदन कर सकेंगे। जनवरी के दूसरे हफ्ते में करेक्शन विंडो ओपन होगी। 5 फरवरी, 2023 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इन स्टेप्स में करें आवेदन
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट niftadmissions.in पर जाएं.
यूजी-पीजी प्रोग्राम एडमिशन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्ट्रेशन करने के बाद प्रोग्राम चुनें.
अपना आवेदन फॉर्म भरकर फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
अब इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें.