Sarkari Naukri 2026: रेलवे, MP और NPCIL में 13000+ पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं और ITI पास उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। जानें योग्यता, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और अप्लाई करने की लास्ट डेट कब तक है।
Sarkari Naukri: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज की अपडेट आपके लिए काफी काम की है। रेलवे से लेकर मध्य प्रदेश और न्यूक्लियर पावर सेक्टर तक अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकली है। खास बात ये है कि 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएट, हर लेवल के उम्मीदवारों के लिए मौके खुले हैं। आगे पढ़ें कौन सी नौकरी आपके लिए फिट बैठती है और कैसे अप्लाई करना है।
रेलवे में 11,127 पद: 15 मई से शुरू होंगे आवेदन
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के 11,127 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
जरूरी योग्यता: 10वीं पास + ITI (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन आदि ट्रेड) या संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
कैसे करें आवेदन:15 मई 2026 से RRB की वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करें फिर फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस जमा करें। आवेदन की लास्ट डेट 14 जून 2026 है।
टिप: ये भर्ती टेक्निकल बैकग्राउंड वालों के लिए सबसे बड़ा मौका है, इसलिए तैयारी अभी से शुरू करें।
MP में 770 पद: डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती
मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड्स मैनेजमेंट सोसाइटी (MPLRS) ने 770 डाटा एंट्री ऑपरेटर ( Data Entry Operator) पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अप्रैल 2026 है।
सिलेक्शन प्रोसेस: CPCT स्कोर, हिंदी टाइपिंग, मेरिट लिस्ट
आवेदन कैसे करें:MP Online वेबसाइट www.mponline.gov.in पर जाएं। फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सब्मिट करें
ध्यान दें: सिर्फ मध्य प्रदेश के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर भर्ती: 1679 पद, तारीख बढ़ी
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर समेत 1679 पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी है। पोस्ट वाइज वैकेंसी की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड- 728, जेल वार्डर- 757, फील्ड गार्ड- 169, असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट- 25 पद हैं।
आवेदन कैसे करें:MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। भर्ती लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
टिप: जिनसे फॉर्म छूट गया था, उनके लिए ये दूसरा मौका है।
NPCIL में 245 अप्रेंटिस भर्ती: आज आखिरी मौका
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) में 245 ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी लास्ट डेट 18 मार्च 2026 है।
योग्यता: संबंधित ट्रेड में ITI
उम्र सीमा: 18 से 24 साल
स्टाइपेंड: ₹9,600/माह
सिलेक्शन: मेरिट बेसिस (कोई एग्जाम नहीं)
कैसे करें आवेदन: NPCIL की वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। रजिस्ट्रेशन करके, फॉर्म भरें और सब्मिट करें। लोकेशन: रावतभाटा, राजस्थान
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।