Published : Mar 14, 2026, 12:31 PM ISTUpdated : Mar 14, 2026, 12:44 PM IST
Sarkari Naukri 2026: अगर आप 8वीं पास हैं तो भी कई सरकारी नौकरियों में आवेदन कर सकते हैं। यहां जानिए 10 ऐसी सरकारी जॉब्स, जिनमें 18 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है।
देश में कई ऐसी सरकारी नौकरियां भी हैं जिनमें सिर्फ 8वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती केंद्र और राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में निकलती रहती है। खास बात यह है कि इन नौकरियों में 18 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक सैलरी मिल सकती है और कई पदों पर प्रमोशन के भी मौके होते हैं। अगर आपने 8वीं तक पढ़ाई की है और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये विकल्प आपके लिए काम के हो सकते हैं। जानिए 10 ऐसी सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
212
चपरासी (Peon)
सरकारी दफ्तरों, कोर्ट, नगर निगम और कई विभागों में चपरासी के पद पर भर्ती होती रहती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: लगभग 18,000-25,000 रुपये प्रतिमाह
काम: फाइल पहुंचाना, ऑफिस का सामान्य कामकाज संभालना।
312
रेलवे ट्रैकमैन
भारतीय रेलवे में ट्रैकमैन का पद भी 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
नगर निगम, नगर पंचायत और कई सरकारी संस्थानों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती होती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-25,000 रुपये
काम: सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों की सफाई।
512
चौकीदार (Watchman)
सरकारी दफ्तरों, स्कूलों और गोदामों में चौकीदार के पद पर भी 8वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती होती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-28,000 रुपये
काम: सुरक्षा और निगरानी करना।
612
माली (Gardener)
सरकारी पार्क, सरकारी भवनों और संस्थानों में माली की जरूरत होती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-25,000 रुपये
काम: पौधों और बगीचों की देखभाल।
712
डाक विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS)
डाक विभाग समय-समय पर MTS पद के लिए भर्ती निकालता है, जिसमें कई बार न्यूनतम योग्यता 8वीं या 10वीं होती है।
योग्यता: 8वीं/10वीं पास
सैलरी: 20,000-30,000 रुपये
काम: ऑफिस से जुड़े छोटे-मोटे काम और रिकॉर्ड संभालना।
812
सरकारी अस्पतालों में वार्ड बॉय
सरकारी अस्पतालों में वार्ड बॉय या हेल्पर के पद पर भी 8वीं पास उम्मीदवारों को मौका मिलता है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-26,000 रुपये
काम: मरीजों की मदद करना और वार्ड का काम संभालना।
912
पंचायत कार्यालय सहायक
कई राज्यों में पंचायत स्तर पर सहायक या हेल्पर के पद पर भर्ती होती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-25,000 रुपये
काम: पंचायत कार्यालय के सामान्य काम।
1012
वन विभाग में हेल्पर
राज्य के वन विभाग में भी हेल्पर या फील्ड असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती निकलती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 20,000-30,000 रुपये
काम: जंगल क्षेत्र में सर्वे, देखभाल और अन्य सहयोगी कार्य।
1112
सरकारी गोदाम में मजदूर
फूड कॉरपोरेशन और राज्य के सरकारी गोदामों में मजदूर या हेल्पर की भर्ती होती है।
योग्यता: 8वीं पास
सैलरी: 18,000-28,000 रुपये
काम: सामान लोड-अनलोड और गोदाम का काम।
1212
8वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी कैसे खोजें?
अगर आप 8वीं पास हैं और सरकारी नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो इन तरीकों से जानकारी पा सकते हैं-
राज्य सरकार की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट
रोजगार समाचार (Employment News)
जिला स्तर के नोटिस बोर्ड
सरकारी विभागों की वेबसाइट
इन जगहों पर नियमित रूप से नई भर्तियों की जानकारी जारी होती रहती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।