बिना परीक्षा के इस साल छात्रों को नहीं किया जाएगा प्रमोट, इस राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला

Published : Nov 21, 2020, 06:06 PM IST
बिना परीक्षा के इस साल छात्रों को नहीं किया जाएगा प्रमोट, इस राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला

सार

कोरोना काल में परीक्षाएं न हो पाने के कारण पूरे देश में स्कूली बच्चों को प्रमोट कर आगे बढ़ा दिया गया। अब लॉकडाउन खुल गया है और न्यू नॉर्मल में कोविड गाइडलाइंस के साथ बहुत सी बची हुई परीक्षाएं हुई हैं।

करियर डेस्क. School Students promote Issue: कोरोना काल में परीक्षाएं न हो पाने के कारण पूरे देश में स्कूली बच्चों को प्रमोट कर आगे बढ़ा दिया गया। अब लॉकडाउन खुल गया है और न्यू नॉर्मल में कोविड गाइडलाइंस के साथ बहुत सी बची हुई परीक्षाएं हुई हैं। इस बीच राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। 

सरकार ने साफ कर दिया कि, पिछले एकेडमिक ईयर की तरह इस साल बिना परीक्षा के छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। सरकार ने अपने नए कदम कम लर्न ऐट होम के तहत बच्चों से घर पर पढ़ाई करने का निवेदन किया है।

इस साल प्रमोशन नहीं

राज्य के शिक्षा विभाग ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए विभाग ने कम लर्न ऐट होम की शुरूआत की है। 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को घर पर ही पढ़ाई करनी चाहिए। इस साल प्रमोशन नहीं किया जाएगा।

30 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

सरकार ने हाल ही में एक आदेश जारी करके कहा है कि स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान व कोचिंग इंस्टीट्यूट्स 30 नवंबर तक बंद रहेंगे।

बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूलों को खोले जाने के संबंध में तमाम हाई लेबल की मीटिंग्स की हैं। वैसे स्कूलों को खोले जाने संबंधी दिशा निर्देश तैयार किए गए हैं लेकिन मौजूदा हालात में स्कूलों को खोलना संभव नहीं हो पा रहा है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!