MP School Closed: कोरोना कहर को देख मध्य प्रदेश के इन शहरों में सभी स्कूल बंद, देखें डिटेल्स

Published : Mar 21, 2021, 04:44 PM IST
MP School Closed: कोरोना कहर को देख मध्य प्रदेश के इन शहरों में सभी स्कूल बंद, देखें डिटेल्स

सार

मामले बढ़ने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन शहरों में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 31 मार्च 2021 तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।

करियर डेस्क. School Corona Cases: कोरोना संक्रमण के मामले दोबारा से बढ़ने से मध्य प्रदेश में लॉकडाउन लगा दिया हगया है। रविवार को सभी बाजार और सार्वजनिक स्थल बंद रहे। राज्य में संक्रमितों की संख्या में आए दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। कोरोना के मामले बढ़ने के कारण मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

मामले बढ़ने के कारण स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के तीन शहरों में सभी निजी और सरकारी स्कूलों को 31 मार्च 2021 तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है।

इन 3 शहरों में बंद हुए स्कूल

जारी आदेश में कहा गया है कि कोरोना के मामले बढ़ने के कारण इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगे। वहीं मामले बढ़ने के कारण सरकार ने राज्य में और अधिक सतर्कता और बढ़ा दी है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही राज्य सरकार की चिंता भी फिर से बढ़ने लगी है।

दिल्ली का हाल भी जानें

वहीं दिल्ली में भी अभी कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन स्कूल में करने को लेकर कोई योजना नहीं है। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं का संचालन स्कूल में किया जा रहा है।

वहीं इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी मामले बढ़ने के बाद कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूलों को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया किया। साथ ही पंचाब सरकार ने भी राज्य में स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!