SSC CHSL के लिए आवेदन की तारीख 4 दिन बढ़ी, 4726 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

Published : Dec 15, 2020, 05:45 PM IST
SSC CHSL के लिए आवेदन की तारीख 4 दिन बढ़ी, 4726 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

सार

इन पदों पर आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करके एसएससी सीएचएसएल अप्लाई 2020 प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में हैं, इसमें संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सबसे अधिक भर्तियां है।

करियर डेस्क. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) (एसएससी) ने 4726 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन की तारीख 4 दिन बढ़ा दी है। इन पदों पर आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करके एसएससी सीएचएसएल अप्लाई 2020 प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। 

कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में क्लर्क, छंटनी सहायक, डाक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) आदि के कुल 4726 पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके आवेदन की आज आखिरी तारीख थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 19 दिसंबर तक कर दिया गया है।  ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के मंत्रालयों और विभागों में हैं, इसमें संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की सबसे अधिक भर्तियां है।

कौन कर सकता है अप्लाई

एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड सीनियर सेकेंड्री (12वीं) की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी। 

ऐसे करें आवेदन

  • अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
  •  होम पेज पर लॉगिन सेक्शन में न्यू यूजर के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिये लॉगिन करके आप्लीकेशन सबमिट कर सकते हैं। 

 

नोट: आवेदन शुल्क 100 रूपया लगेगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!