कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को केंद्र सरकार ने खुशखबरी दी है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में इसकी जानकारी दी। सरकार के इस फैसले से लाखों कैंडिडेट्स को एसएससी की परीक्षा में फायदा होगा।
करियर डेस्क : SSC की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को मोदी सरकार ने भी राहत दी है। 2021 में कोरोना के चलते भर्ती परीक्षाओं में देरी की वजह से जिन कैंडिडेट्स की उम्र ज्यादा हो गई थी, उन्हें आयु सीमा में छूट दी गई है। अब सरकार ने उम्र सीमा की गणना एक जनवरी, 2022 तय करने का फैसला किया है। सामान्य परिस्थितियों में आयु सीमा की गणना 1 अगस्त, 2022 या 1 जनवरी 2023 से होती। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने बुधवार को संसद में इसकी जानकारी दी।
इस वित्तीय वर्ष SSC की भर्तियां जुलाई-अगस्त
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, 2022 की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन 20 जुलाई,2022 को जारी कर दिया गया है। अक्टूबर 2022 में इसकी परीक्षा होगी।
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर SI भर्ती परीक्षा, 2022 का नोटिफिकेशन अगस्त में 10 तारीख को जारी किया जाएगा। 30 अगस्त आवेदन की लास्ट डेट होगी। परीक्षा इसी साल नवंबर में होगी।
12 अगस्त को जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2022 का नोटिफिकेशन जारी होगा। नवंबर 2022 में टियर-1 के एग्जाम होंगे।
20 अगस्त को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा, 2022 का नोटिफिकेशन आएगा। परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
सितंबर-अक्टूबर में निकलने वाली वैकेंसी
कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद दिसंबर 2022 में परीक्षा आयोजित होगी।
सितंबर में 15 तारीख को साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा, 2022 का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में आयोजित की जाएगी।
दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर, 2022 को आएगा। 2023 के शुरुआती महीनों जनवरी-फरवरी में परीक्षा होगी।
नवंबर-दिसंबर में निकलने वाली भर्ती
SSC CHSL, 2022 भर्ती का नोटिफिकेशन 5 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 4 दिसंबर,2022 होगी। फरवरी-मार्च 2023 में टियर 1की परीक्षा होगी।
कांस्टेबल जीडी CAPF, NIA, SSF, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन इसी साल दिसंबर में 10 तारीख को जारी होगा। 19 जनवरी, 2023 आवेदन की लास्ट डेट रहेगी। परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2023 में होगा।
जनवरी, फरवरी, मार्च 2023 में भर्ती
SSC एमटीएस भर्ती, 2022 का आवेदन 25 जनवरी, 2023 से शुरू होगा, जो 24 फरवरी,2023 तक चलेगा। परीक्षा अप्रैल-मई 2023 में आयोजित होगी।
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा, 2022 के लिए 2 मार्च, 2023 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो जाएगी। 31 मार्च, 2023 तकआवेदन भरे जाएंगे। अप्रैल- मई, 2023 में एग्जाम होंगे।