SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें कैंडिडेट्स

Published : Nov 29, 2020, 03:51 PM ISTUpdated : Nov 29, 2020, 03:54 PM IST
SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें कैंडिडेट्स

सार

इस परीक्षा के जरिए एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए 1158 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए योग्य घोषित किया गया था। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए कुल 2786 कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।

करियर डेस्क. SSC Stenographer Grade C, D Result 2018 declared: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। सफल हुए कैंडिडेट्स ऑफिशयल वेबसाइट ssc.nic.in ये चेक कर सकते हैं। 

आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार SSC स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D भर्ती परीक्षा 2018 के स्किल टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसकी परीक्षा 18.03.2020 को आयोजित की गई थी।

यहां देखे रिजल्ट

इतने कैंडिडेट्स का होगा डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन 

इस परीक्षा के जरिए एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के लिए 1158 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए योग्य घोषित किया गया था। वहीं स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए कुल 2786 कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा।

दोबारा जारी हुआ था रिजल्ट

बता दें कि कुछ अभ्यर्थियों ने स्किल टेस्ट परीक्षा परिणाम को लेकर शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद कुल 28 और उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफ ग्रेड सी परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके साथ सफल घोषित किये गए 4 उम्मीदवार को असफल माना गया।

कटेगरी वाइज जारी हुआ रिजल्ट

एसएससी ने परीक्षा की फाइनल लिस्ट कई बार जांच के बाद जारी कर दी है। यह रिजल्ट कटेगरी वाइज जारी किया गया। जो कैंडिडेट्स एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी & डी भर्ती परीक्षा 2018 में शामिल हुए थे वे अपने रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी & डी भर्ती परीक्षा 2018 के फाइनल रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके चेक कर सकते हैं। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!