
Social Media Slangs: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई नया शब्द ट्रेंड करने लगता है। कभी किसी सेलेब्रिटी को गोल्ड डिगर (Gold Digger) कहा जाता है, तो कभी किसी इन्फ्लुएंसर को Clout Chaser। अब एक बार फिर ये शब्द चर्चा में आ गए, जब पूर्व IPL चीफ ललित मोदी ने एक्ट्रेस सुष्मिता सेन पर लग रहे 'गोल्ड डिगर' के आरोपों को गलत बताया। ललित मोदी ने साफ कहा कि सुष्मिता सेन एक सेल्फ-मेड वुमेन हैं और उन्होंने अपने दम पर नाम, पैसा और पहचान बनाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को ही 'Diamond Digger' बताया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर इंस्टाग्राम-X जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बार-बार इस्तेमाल होने वाले ये शब्द होते क्या हैं? चलिए ललित मोदी-सुष्मिता सेन के इस ताजा मामले से इंटरनेट की इस 'अतरंगी डिक्शनरी' के 4 शब्दों का मतलब जानते हैं...
कुछ समय पहले ललित मोदी और सुष्मिता सेन के रिश्ते की खबरें सामने आई थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने बिना किसी सबूत के सुष्मिता सेन को 'Gold Digger' कहना शुरू कर दिया। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता सेन एक सेल्फ-मेड महिला हैं। वह बहुत अमीर हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में सब कुछ अपने दम पर हासिल किया है। यही वजह है कि गोल्ड डिगर शब्द एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
गोल्ड डिगर (Gold Digger)
आसान शब्दों में इसका मतलब पैसे या ऐश-ओ-आराम के लिए रिश्ता रखना है। गोल्ड डिगर उस व्यक्ति को कहा जाता है, जो किसी रिश्ते में प्यार या भावनाओं से ज्यादा सामने वाले के पैसे, दौलत या स्टेटस में दिलचस्पी रखता हो। मान लीजिए कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए किसी अमीर इंसान के साथ रिश्ता बनाता है क्योंकि उसे महंगे गिफ्ट, पैसा या लग्जरी लाइफ चाहिए, तो लोग उसे Gold Digger कह सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यह शब्द अक्सर बिना सबूत के भी इस्तेमाल कर दिया जाता है, जो कई बार गलत भी साबित होता है।
क्लाउट चेजर (Clout Chaser)
आसान शब्दों में इसका मतलब होता है नाम, शोहरत या फॉलोअर्स पाने के लिए किसी भी हद तक जाना। 'क्लाउट' का मतलब प्रभाव या पावर होता है। जब कोई इंसान किसी मशहूर सेलिब्रिटी के साथ सिर्फ इसलिए दोस्ती या रिश्ता बनाता है ताकि उसे भी मीडिया में फुटेज मिल सके, लाइमलाइट मिल सके या उसके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ जाएं, तो उसे 'क्लाउट चेज़र' कहा जाता है।
डायमंड डिगर (Diamond Diggers)
ललित मोदी ने खुद को डायमंड डिगर बताया, इसका मतलब पैसे से ऊपर उठकर इंसान की असली कीमत या उसकी अच्छी पर्सनैलिटी की कद्र करने वाला इंसान। ललित मोदी का कहना है कि सुष्मिता जैसी शानदार, आत्मनिर्भर और साफ दिल की महिला (जो खुद एक हीरा हैं) का साथ पाना किसी के लिए भी गर्व की बात है। जब आप दौलत नहीं, बल्कि सामने वाले की खूबियों के दीवाने होते हैं, तो आप 'डायमंड डिगर' कहलाते हैं।
Simp सोशल मीडिया का एक और बेहद वायरल शब्द है। इसका इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो किसी को खुश करने के लिए जरूरत से ज्यादा कोशिश करता है, भले ही सामने वाला उसकी परवाह न करता हो। जैसे- अगर कोई व्यक्ति किसी लड़की या लड़के के लिए हर समय उपलब्ध रहता है, हर बात पर तारीफ करता है और अपनी जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज कर देता है, तो सोशल मीडिया पर लोग उसे Simp कह सकते हैं।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।