नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा में पेपर लीक जैसी धांधली को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। इसके तहत, मैसेज एडिट करने वाला फीचर भी बंद कर दिया गया है।
देशभर में नीट की दोबारा परीक्षा होनी है। पेपर लीक जैसी धांधली रोकने के लिए केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। इसी के तहत, भारत में पॉपुलर मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी गई है।
24
मैसेज एडिट फीचर
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और धोखाधड़ी को रोकने के लिए 22 जून तक भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल को सीमित कर दिया है। इतना ही नहीं, 30 जून तक भारत में टेलीग्राम का 'मैसेज एडिट' फीचर भी बंद कर दिया गया है।
34
पेपर लीक की जांच
अधिकारियों ने पहले ही कई टेलीग्राम चैनल और बॉट्स हटा दिए हैं। 'NEET पेपर लीक' नाम से चल रहे कई चैनलों को बंद कर दिया गया है। पेपर लीक के संबंध में अलग-अलग राज्यों में जांच तेज हो गई है।
44
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी
उधर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने साफ किया है कि क्वेश्चन पेपर देने के झांसे पूरी तरह से झूठे और धोखाधड़ी वाले हैं। एजेंसी ने छात्रों को ऐसे धोखेबाजों के जाल में न फंसने की चेतावनी दी है।
NTA की सिफारिशों के बाद दोबारा होने वाली NEET परीक्षा के लिए भारत में टेलीग्राम का एक्सेस प्रतिबंधित कर दिया गया है।
"इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत एक निर्देश की अधिसूचना जारी की है, जो टेलीग्राम प्लेटफॉर्म तक पहुंच को प्रतिबंधित करती है... pic.twitter.com/3TzJepOoej
— ANI (@ANI) June 16, 2026
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।