सरकारी नौकरी का क्रेज भला किसे नहीं होता. इसमें अच्छी सैलरी के साथ समाज सेवा का मौका भी मिलता है. चलिए देखते हैं भारत की 6 सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरियां कौन सी हैं।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) के प्रमुख को हर महीने 60 हजार से 2,80,000 रुपये तक सैलरी मिलती है। वे देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और कच्चे तेल को रिफाइन करके देश के लिए रेवेन्यू जुटाने का काम करते हैं।
26
इंडियन आर्मी चीफ
भारतीय सेना की वजह से ही हम देश में चैन की सांस ले पाते हैं। थल सेना, वायु सेना और नौसेना, तीनों सेनाओं के प्रमुखों को हर महीने 56,100 रुपये से 2,50,000 रुपये तक सैलरी मिलती है।
36
सुप्रीम कोर्ट के जज
देश के कानून को बनाए रखने और न्यायपालिका के कामों को संभालने वाले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हर महीने 2,50,000 रुपये सैलरी मिलती है।
46
भारतीय प्रशासनिक सेवा
भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारी देश में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सरकारी कर्मचारियों में से हैं। इन्हें हर महीने 56,100 से 2,50,000 रुपये तक सैलरी मिलती है। इन पर सरकारी नीतियां बनाने और देश को तरक्की की राह पर ले जाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
56
इंडियन फॉरेन सर्विस
IFS अधिकारी हर महीने 56,100 रुपये से लेकर 2,50,000 रुपये तक सैलरी पाते हैं। इनका मुख्य काम वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ाना और राजनयिक संकटों को संभालना है।
66
भारतीय पुलिस सेवा
इंडियन पुलिस सर्विस या IPS अधिकारी समाज में कानून-व्यवस्था के रक्षक होते हैं। वे शुरुआती 56,100 रुपये से लेकर 2,25,000 रुपये तक की सैलरी पाते हैं। अपराध को रोकना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना इनकी मुख्य जिम्मेदारी है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।