UGC ने विश्वविद्यालयों से परीक्षाएं टालने को कहा, दिल्ली सरकार ने घर से मूल्यांकन करने का दिया आदेश

Published : Mar 19, 2020, 01:58 PM IST
UGC ने विश्वविद्यालयों से परीक्षाएं टालने को कहा, दिल्ली सरकार ने घर से मूल्यांकन करने का दिया आदेश

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध मान्यता प्राप्त कॉलेजों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मार्च के अंत तक परीक्षाएं टालने के निर्देश दिए

नई दिल्ली: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बृहस्पतिवार को सभी विश्वविद्यालयों और संबद्ध मान्यता प्राप्त कॉलेजों को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण मार्च के अंत तक परीक्षाएं टालने के निर्देश दिए।

इस अवधि के दौरान मूल्यांकन का काम भी निलंबित रहेगा।

आयोग ने एक आदेश में कहा, ‘‘सभी विश्वविद्यालय और संबद्ध मान्यता प्राप्त कॉलेज 31 मार्च तक परीक्षाएं टाल दें और मूल्यांकन का काम निलंबित कर दें। हालात की समीक्षा करने के बाद आगे का कार्यक्रम तय किया जाना चाहिए।’’

मूल्याकांन का काम घर से करेंगे शिक्षक 

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शिक्षण एवं गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया। अभी तक स्कूल छात्रों के लिए बंद थे और परीक्षाएं चल रही थीं।

शिक्षा निदेशालय ने कहा, ‘‘सभी परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाती हैं। स्कूल शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों के लिए भी बंद रहेंगे।’’विभाग ने कहा, ‘‘शिक्षकों को वार्षिक परीक्षा के लिए मूल्यांकन का काम घर से करना होगा जबकि बोर्ड परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन का काम सीबीएसई ने निलंबित कर दिया है।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link