UP पुलिस भर्ती परीक्षा देने से छूटे कैंडिडेट्स को एक और मौका, इस दिन दोबारा होगी परीक्षा

Published : Nov 23, 2020, 04:54 PM ISTUpdated : Nov 23, 2020, 04:57 PM IST
UP पुलिस भर्ती परीक्षा देने से छूटे कैंडिडेट्स को एक और मौका, इस दिन दोबारा होगी परीक्षा

सार

इस परीक्षा से संबंधित नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती ने बताया कि पांच दिसंबर को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में उन शामिल होने का मौका उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जिन्होंने चार नवंबर की परीक्षा में शामिल न हो पाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था।

करियर डेस्क.  UP Police Recruitment 2020:  उत्तर प्रदेश पुलिस नागरिक पुलिस सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और पीएसी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर है। वे कैंडिडेट्स जो 4 नवंबर 2020 से हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए उन्हें दोबारा एक मौका मिला है। 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा मिस कर चुकै कैंडिडेट्स को एक अवसर दिया है। अब यह परीक्षा 5 दिसंबर से होगी, जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाए थे। अब वे 5 दिसंबर से होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

4 नवंबर 2020 आयोजित हुईं परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल तथा पीएसी में प्लाटून कमांडर की मृतक आश्रित कोटे के पदों पर भर्ती के लिए 4 नवंबर 2020 से शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुछ कैंडिडेट्स किसी कारण वश शामिल नहीं हो पाए थे। इसमें कोरोना काल की मुश्किलें भी रही है।

इस परीक्षा से संबंधित नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अपर सचिव भर्ती ने बताया कि पांच दिसंबर को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में उन शामिल होने का मौका उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जिन्होंने चार नवंबर की परीक्षा में शामिल न हो पाने के लिए प्रत्यावेदन दिया था।
 
उन्होंने आगे कहा कि यह परीक्षा पांच दिसंबर 2020 को होगी।  इसके लिए एडमिट कार्ड {प्रवेश-पत्र} 1 दिसंबर को जारी किये जाएगें। 

इसके बाद नहीं मिलेगा मौका

सभी कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा  पांच दिसंबर को सुबह 8 बजे से रिजर्व पुलिस लाइंस लखनऊ में होगी। इस पुनर्निधार्रित तिथि एवं समय पर परीक्षा में शामिल न होने वाले अभ्यर्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

अपर सचिव ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया में नई के साथ ही पुरानी नियमावली के सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के मृतक आश्रित कोटे के पद शामिल हैं।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!