
UP TET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी अपडेट है। UP TET 2026 एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपी टीईटी 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया है। इस परीक्षा के जरिए प्राथमिक यानी कक्षा 1-5 और उच्च प्राथमिक यानी कक्षा 6-8 स्तर पर शिक्षक बनने की राह खुलती है। जानिए UP TET 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगा, कौन योग्य है और परीक्षा पैटर्न क्या रहेगा।
UP TET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 26 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इसी दिन तक आवेदन शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख तय की गई है।
UP TET 2026 Notification Link Check Here
इस परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। इसके अलावा-
प्राइमरी लेवल (कक्षा 1-5)
जूनियर लेवल (कक्षा 6-8)
UP TET 2026 का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया जाएगा। एग्जाम सिटी स्लिप 22 जून 2026 को जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड जून के अंत तक आ सकता है।
अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनना चाहते हैं, तो UP TET क्वालिफाई करना अनिवार्य है। यह परीक्षा आपकी शिक्षण योग्यता को प्रमाणित करती है और आगे होने वाली शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए जरूरी होती है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।