UPSC CDS EXAMS: 341 भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी, कैंडिडेट्स ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने की लास्‍ट डेट 11 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 22, 2021 9:33 AM IST

करियर डेस्क. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस I (UPSC CDS EXAMS) 2022 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो कैंडिडेट्स इस भर्ती परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे 22 दिसंबर, 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्‍ट डेट 11 जनवरी 2022 है। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। पदों की संख्‍या और योग्‍यता आदि की डिटेल, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां देखी जा सकेगी। उससे पहले आप यह जानिये कि पदों के लिये आवेदन कैसे कर सकते हैं। यहां देखें नोटिफिकेशन

महत्‍वपूर्ण तारीख
NDA, NA I के लिये नोटिफिकेशन: 22 दिसंबर 2021
आवेदन करने की लास्ट डेट: 11 जनवरी 2022
UPSC NDA, NA I 2022 परीक्षा की तारीख: 10 अप्रैल 2022

कैसे करें अप्‍लाई

कितने पदों के लिए भर्ती
कुल 341 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें से 100 पद IMA देहरादून, 22 पद INA एझिमाला, 32 पद AFA हैदराबाद, 170 पद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई और 17 पद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई (महिला) के अंतर्गत भरे जाने हैं। यह परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी और भारतीय वायु सेना अकादमी में भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।

ऑफलाइन होंगे एग्जाम
UPSC NDA I 2022 परीक्षा एक ही दिन में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। हाल ही में, आयोग ने अंतिम भर्ती के लिए NDA I 2021 परीक्षा का परिणाम भी जारी किया। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े और ताजा अपडेट के लिए upsc.gov.in चेक करते रहें। 

इसे भी पढ़ें- Mathematics Day: कौन हैं महान गणितज्ञ रामानुजन, 12 साल की उम्र में त्रिकोणमिति में हासिल की थी महारथ

Upsc Interview Tricky Questions: झांसी इतना फेमस क्यों है? जानें कैंडिडेट्स ने क्या दिया जवाब

Share this article
click me!