UPSC सिविल सर्विस Prelims एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, कोविड-19 से जुड़ें ये नियम भी पढ़कर जाएं कैंडिडेट्स

Published : Sep 01, 2020, 02:34 PM IST
UPSC सिविल सर्विस Prelims एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, कोविड-19 से जुड़ें ये नियम भी पढ़कर जाएं कैंडिडेट्स

सार

कैंडीडेट्स को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते यूपीएससी को सूचित कर सकें। ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा तक सम्हाल के रखें।

करियर डेस्क.  UPSC Civil Services Prelims Admit Card: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएसी (Union Public Service Commission, UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in - पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडीडेट्स या तो अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएसी 4 अक्टूबर को सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा करवाएगी। एडमिट कार्ड के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

कैंडीडेट्स को चाहिए कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें ताकि किसी भी तरह की गलती होने पर समय रहते यूपीएससी को सूचित कर सकें। ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा तक सम्हाल के रखें।

ये हैं महत्त्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions for UPSC Civil Service Exam)

कैंडीडेट्स छोटे साइज़ का अपना हैंड सैनिटाइज़र ट्रांसपैरेंट बॉटल में ला सकते हैं।

- सभी कैंडीडेट्स के लिए मास्क पहनना जरूरी होगा। बिना मास्क वाले कैंडीडेट्स को सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी। हालांकि, वेरिफिकेशन के लिए उन्हें अपना मास्क चेहरे से हटाना होगा।

- परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। यानी कि सुबह के मीटिंग में 9.20 पर पर और दोपहर की मीटिंग में 2.20 पर। प्रवेश की प्रक्रिया खत्म होने के बाद किसी भी कैंडीडेट को सेंटर पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

- जिन कैंडीडेट्स ने अपने स्क्राइब का विकल्प चुना है उनके स्क्राइब को अलग से ई-एडमिट कार्ड के जरिए प्रवेश दिया जाएगा।

- कैंडीडेट्स को परीक्षा केंद्र के भीतर सोशल डिस्टेंसिंग और साफ सफाई का ध्यान रखना होगा। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Exam Guidelines 2026: रिपोर्टिंग टाइम से लेकर ड्रेस कोड तक सख्ती, छात्रों को दी गई ये खास चेतावनी
CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से परीक्षा शुरू, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए पैरेंट्स जरूर बोलें ये बातें