UPSC Results: सिविल सर्विस एग्जाम 2020 का रिजल्ट घोषित, शुभम में किया टॉप, 761 छात्रों का चयन

Published : Sep 24, 2021, 07:25 PM IST
UPSC Results: सिविल सर्विस एग्जाम 2020 का रिजल्ट घोषित, शुभम में किया टॉप, 761 छात्रों का चयन

सार

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है।

करियर डेस्क. UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। फाइनल रिजल्ट में कुल 761 कैंडिडेट्स को चुना गया है। UPSC 2020 में शुभम कुमार ने टॉप किया है। जागृति अवस्थी ने दूसरा और अंकिता जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 761 कैंडिडेट्स में से 545 पुरुष और 216 महिलाएं शामिल हैं। शुभम ने IIT बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन किया है। रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

 

 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
इसमें अपना रोल नंबर और नाम सर्च करें
पीडीएफ को डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सेव कर सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- NDA और Indian Naval Academy ने महिला कैंडिडेट्स से मांगे आवेदन, 8 अक्टूबर तक होगा आवेदन

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सिविल सेवा परीक्षा 2021 (सीएसई) में शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) की पढ़ाई की है। वहीं, ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली जागृति अवस्थी महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने एमएनआईटी, भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में पढ़ाई की है। 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर