UPSC Interview देने पहुंचा सिक्योरिटी गार्ड का बेटा, भावुक वीडियो हुआ वायरल

Published : Feb 19, 2026, 04:11 PM ISTUpdated : Feb 20, 2026, 10:45 AM IST
Security Guard Son UPSC Interview Viral Video

सार

 Viral Video UPSC Interview 2026: आर्थिक तंगी के बावजूद सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने UPSC 2025 मेन्स क्लियर कर इंटरव्यू तक का सफर तय किया। हिंदी मीडियम स्टूडेंट का मोटिवेशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, देखें।

IAS Interview Viral Video 2026: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित यूपीएससी सिविल सर्विस इंटरव्यू के दूसरे चरण में कैंडिडेट्स अपने-अपने शेड्यूल के अनुसार शामिल हो रहे हैं। इस बीच आईएएस इंटरव्यू में शामिल एक कैंडिडेट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के अनुसार कैंडिडेट एक सिक्योरिटी गार्ड का बेटा है। आर्थिक परेशानियों के बीच कैंडिडेट ने लगातार मेहनत की। साल 2022 से यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। साल 2025 यूपीएससी मेन्स परीक्षा में शॉर्ट लिस्ट होने के बाद इंटरव्यू देने पहुंचा था। वीडियो में कैंडिडेट ने बताया कि वह हिंदी मीडियम स्टूडेंट रहा है, लेकिन कोई भी परेशानी उसे रोक नहीं सकी। कैंडिडेट ने यूपीएससी कैंडिडेट्स के लिए कहा कि सफलता चाहिए तो दबा कर तैयारी कीजिए, यानी खूब मेहनत कीजिए। फोकस्ड और ईमानदार मेहनत ही सफलता की कुंजी है। नीचे देखें वीडियो जिसे पत्रकार आदाज ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है-

आईएएस इंटरव्यू देने पहुंचे सिक्योरिटी गार्ड के बेटे का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

सिक्योरिटी गार्ड के बेटे का आईएएस इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को 300K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 15K लाइक्स मिले हैं। वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट किए हैं। कैंडिडेट को बहुत सारी बधाईयां और शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- अच्छा परिवार पैसों से नहीं, संस्कारों और वैल्यू से बनता है भाई… और यकीन मानो, तुम्हारे पापा को तुम पर सच में बहुत गर्व है।

बता दें यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इसी परीक्षा के माध्यम से IAS, IPS, IFS जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक पदों के लिए कैंडिडेट का सेलेक्शन होता है। यूपीएससी मेन्स 2025 का रिजल्ट 11 नवंबर 2025 को घोषित किया गया था और 2,736 उम्मीदवारों को पर्सनालिटी टेस्ट यानी यूपीएससी इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इस बार यूपीएससी की ओर से मेंस में चयनित 649 उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का पहला चरण 8 दिसंबर, 2025 से 19 दिसंबर, 2025 तक निर्धारित किया गया था। इसके बाद, शेष 2,107 उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का दूसरा चरण 5 जनवरी, 2026 से 27 फरवरी, 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके बाद यूपीएससी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों की पर्सनालिटी, निर्णय लेने की क्षमता, करंट अफेयर्स की समझ और प्रशासनिक दृष्टिकोण को परखा जाता है। यह अंतिम चरण मेरिट लिस्ट तय करने में बेहद अहम होता है। फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और वरीयता के आधार पर विभिन्न सेवाओं और कैडर आवंटित किए जाएंगे।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Rajasthan RTE Lottery Result 2026 Out: फ्री प्राइवेट स्कूल एडमिशन की लॉटरी निकली, सेकेंड्स में चेक करें बच्चे का नाम
Bihar RTE Admission 2026: 69 हजार बच्चों का चयन, आधे से कम का हुआ एडमिशन, अब 20 मार्च तक बढ़ी डेट