UPSC NDA 2020 एग्जाम 6 सितंबर को, भर्ती से लेकर नेगेटिव मार्किंग तक जानें सब डिटेल्स

Published : Aug 29, 2020, 02:09 PM IST
UPSC NDA 2020 एग्जाम 6 सितंबर को, भर्ती से लेकर नेगेटिव मार्किंग तक जानें सब डिटेल्स

सार

NDA 2020 Exam के जरिए देश भर में 413 वैकेंसी पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती UPSC NDA & NA II 2020 रिक्रूटमेंट के तहत की जाएगी। इसके अलावा 418 वैकेंसी UPSC NDA & NA I 2020 रिक्रूटमेंट के तहत हैं, जो कि आर्म्ड फोर्सेस, आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में हैं। 

करियर डेस्क.  यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) NDA एग्जाम 2020 ऑफ लाइन मोड में देश भर में अलग-अलग सेंटर्स पर 6 सितंबर को आयोजित करने जा रहा है। NDA Exam साल में दो बार आयोजित किया जाता है। इस एग्जाम के जरिए सेना, नौसेना और वायु सेना के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) विंग्स में भर्ती की जाती है। 

UPSC NDA 2020: NDA के दोनों एग्जाम्स छह सितंबर 2020 को

हालांकि इस बार कोविड -19 महामारी के चलते UPSC NDA के दोनों एग्जाम्स (1) & (2) 2020 छह सितंबर 2020 को ही आयोजित किए जाएंगे।

UPSC NDA 2020: आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में होगी भर्ती

NDA 2020 Exam के जरिए देश भर में 413 वैकेंसी पर भर्ती की जाएगी। ये भर्ती UPSC NDA & NA II 2020 रिक्रूटमेंट के तहत की जाएगी। इसके अलावा 418 वैकेंसी UPSC NDA & NA I 2020 रिक्रूटमेंट के तहत हैं, जो कि आर्म्ड फोर्सेस, आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में हैं। 

UPSC NDA 2020: (Paper-1) मैथ्स, (Paper-2) जनरल एबिलिटी टेस्ट

UPSC NDA 2020 लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव एग्जाम है। जो कि ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम में दो पेपर होंगे। दो पेपरों में एक मैथ्स (Paper-1) और दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट (Paper-2) होगा। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। हर गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर काटा जाएगा।

UPSC NDA 2020: दोनों पेपरों की डिटेल

पेपर 1, मैथ्स का पेपर ढाई घंटे का होगा। ये 300 नंबर का होगा, इसमें 120 सवाल होंगे।

पेपर 2, जनरल एबिलिटी टेस्ट में इंग्लिश और जनरल नॉलेज के 150 सवाल होंगे। इसका समय ढाई घंटे होगा। ये पेपर 600 नंबर का होगा। दोनों पेपर कुल मिलाकर 900 नंबरों के होंगे।

UPSC NDA 2020: (Paper-1) मैथ्स, (Paper-2) जनरल एबिलिटी टेस्ट

UPSC NDA 2020 लिखित परीक्षा ऑब्जेक्टिव एग्जाम है। जो कि ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम में दो पेपर होंगे। दो पेपरों में एक मैथ्स (Paper-1) और दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट (Paper-2) होगा। इस एग्जाम में निगेटिव मार्किंग की जाएगी। हर गलत जवाब के लिए 1/3 नंबर काटा जाएगा।

UPSC NDA 2020: दोनों पेपरों की डिटेल

पेपर 1, मैथ्स का पेपर ढाई घंटे का होगा, ये 300 नंबर का होगा, इसमें 120 सवाल होंगे। 

पेपर 2, जनरल एबिलिटी टेस्ट में इंग्लिश और जनरल नॉलेज के 150 सवाल होंगे। इसका समय ढाई घंटे होगा। ये पेपर 600 नंबर का होगा। दोनों पेपर कुल मिलाकर 900 नंबरों के होंगे।

UPSC NDA 2020: पेपर 2 की डिटेल

-पेपर 2 में दो पार्ट होंगे, पार्ट A और पार्ट B
-पार्ट A में इंग्लिश का पेपर होगा, जिसमें 50 सवाल होंगे, 1 सवाल 4 नंबर का होगा।
-पार्ट B में जनरल नॉलेज का पेपर होगा जिसमें 100 सवाल होंगे. एक सवाल 4 नंबर का होगा। 
 

PREV

Recommended Stories

GREAT Scholarships 2026: UK में मास्टर्स के लिए 10 लाख की स्कॉलरशिप, कौन कर सकता है आवेदन?
UPSC CSE 2025 रिजल्ट से पहले जानिए 2024 टॉपर शक्ति दुबे के मार्क्स