NDA Exam 2022 : जानें कितने मार्क्स लाकर पास कर सकते हैं एग्जाम, पिछली 10 परीक्षाओं का कट-ऑफ

Published : Sep 02, 2022, 10:17 PM IST
NDA Exam 2022 : जानें कितने मार्क्स लाकर पास कर सकते हैं एग्जाम, पिछली 10 परीक्षाओं का कट-ऑफ

सार

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा साल में दो बार एनडीए की परीक्षा का आयोजन होता है। 4 सितंबर, 2022 को NDA/NA II 2022 की लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए मई, 2022 में ही आवेदन मंगाए गए थे। इस बार कॉम्पटिशन काफी हाई माना जा रहा है।

करियर डेस्क : देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा (NDA/NA II Exam 2022) 4 सितंबर, 2022 रविवार देशभर के कई सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के लिए इस बार कॉम्पटिशन हाई रह सकता है। क्योंकि इस बार लड़कियां भी एग्जाम में शामिल हो रही हैं। NDA की 370 और NA की 30 सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा, सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू और मेडिकल टेस्ट के आधार पर फाइनल सेलेक्शन होगा। आइए जानते हैं टेंटेटिव कटऑफ और पिछली 10 परीक्षाओं के मार्क्स..

टेंटेटिव कट-ऑफ
एक्सपर्ट के मुताबिक, NDA/NA में 50 प्रतिशत नंबर पाने वाला स्टूडेंट लिखित परीक्षा पास कर सकता है। रिटेन पेपर 900 मार्क्स का होता है। अगर पिछले दो साल की परीक्षा पर ध्यान दे तो साल 2019 में NDA & NA (I) लिखित परीक्षा में 342 मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थी पास हो गए थे। वहीं, NDA & NA (II) में 346 का कटऑफ था। साल 2020 में 355 मार्क्स पाने वाले पास हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि 50 प्रतिशत अंक लाकर परीक्षा पास की जा सकती है।

सीट एक, कैंडिडेट हजार
इस बार लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 400 सीटों पर कॉम्पटिशन तगड़ा है। हर साल करीब-करीब 5 से 6 लाख कैंडिडेट इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं और इतने ही परीक्षा देते भी हैं। अनुमान लगाया जाए तो एक सीट पर एक हजार से ज्यादा उम्मीदवार दावेदारी पेश करने एग्जाम देते हैं। सीटों की संख्या 400 है। 

पिछली 10 लिखित परीक्षाओं का कट ऑफ
NDA/NA II 2021- 355 मार्क्स
NDA/NA I 2021-  343 मार्क्स
NDA/NA II 2020- 355 मार्क्स
NDA/NA I 2020-  355 मार्क्स 
NDA/NA II 2019- 346 मार्क्स
NDA/NA I 2019-  342 मार्क्स
NDA/NA II 2018- 325 मार्क्स
NDA/NA I 2018-  338 मार्क्स
NDA/NA II 2017- 258 मार्क्स
NDA/NA I 2017-  342 मार्क्स

इसे भी पढ़ें
सितंबर का एग्जाम कैलेंडर : एक ही महीने में 7 EXAM.. यहां देखें पूरा शेड्यूल

इन 5 तरीकों से भारतीय सेना में बन सकते हैं लेफ्टिनेंट, पॉइंट टू पॉइंट समझें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी दे रही है 7 फ्री डेटा साइंस कोर्स करने का मौका, जानिए पूरी डिटेल
School Timings Changed: अब सुबह-सुबह नहीं जाना पड़ेगा स्कूल, इस शहर में बदली क्लास टाइमिंग