UPSC Prelims Answer Key: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

Published : Nov 10, 2021, 11:29 AM IST
UPSC Prelims Answer Key: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे करें चेक

सार

प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की गई थी। फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech करने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है।

करियर डेस्क.  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 (Civil Services Examination) की आंसर-की जारी कर दी है। आयोग द्वारा सामान्य अध्ययन पेपर I और सामान्य अध्ययन पेपर II के लिए आंसर-की जारी की गई है। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर जाकर इन्हें चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2020 का आयोजन 4 अक्टूबर 2020 को हुआ था। 

ऐसे देखें आंसर की

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, Examination टैब पर क्लिक करें।
  • आंसर की पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जिसमें संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की आंसर की होगी।
  • आपके द्वारा क्लिक किए गए लिंक के आधार पर अलग-अलग पीडीएफ फाइलें ओपन होंगी। 
  • इस फाइल को आप आसानी से देख सकते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर, 2020 को आयोजित की गई थी। फाइनल रिजल्ट 24 सितंबर, 2021 को घोषित किया गया था। IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech करने वाले शुभम कुमार ने टॉप किया है, जबकि भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B. Tech करने वाली जागृति अवस्थी सेकंड टॉपर हैं। टॉप 25 कैंडिडेट्स में 13 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं।

तीन स्टेप्स में होते हैं एग्जाम
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस) सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा हर वर्ष तीन चरणों -- प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार-- में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।

 

इसे भी पढ़ें-  Google Scholarship: इन छात्राओं Scholarship देगा Google, जानें क्या है इसकी प्रोसेस

CBSE Term-1 Exam: कैसे डाउनलोड करें Admit Card, स्टूडेंट्स को दिया जाएगा 5 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम

 MPPSC: इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के लिए Admit Card जारी हुए, ऐसे करें डाउनलोड

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?