Health Worker Answer Key: UPSSSC ने जारी की महिला हेल्थ वर्कर मेंस एग्जाम की आंसर की, ऐसे दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

आंसर की देखने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। इस परीक्षा का आयोजन उत्तरप्रदेश की विभिन्न जिलो में 8 मई को आयोजित की गई थी। अब इस एग्जाम की आसंर की जारी की गई है। 

Pawan Tiwari | Published : May 10, 2022 11:45 AM IST

करियर डेस्क. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( UPSSSC Female Health Worker) द्वारा आयोजित महिला हेल्थ वर्कर के रिटेन एग्जाम की आंसर की (Mains Exam Answer Key) जारी कर दी गई है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन उत्तरप्रदेश की विभिन्न जिलो में 8 मई को आयोजित की गई थी। अब इस एग्जाम की आसंर की जारी की गई है। हालांकि कैंडिडेट्स को आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी समय दिया गया है। अगर किसी कैंडिडेट्स को लगता है कि आंसर की में किसी सवाल का गलत जवाब दिया गया है तो इसके लिए कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। 

कैसे देखें आंसर की
कैंडिडेट्स को आंसर की देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना पड़ेगा। 

कैंडिडेट्स दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन
आंसर की में अगर किसी कैंडिडेट्स को लगता है कि लगता कि किसी सवाल का जवाब गलत है तो वह अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने की लास्ट डेट 12 मई है। कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट्स लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। 

कितने पदों पर हो रही है भर्ती 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती 9212 पदों के लिए है। यह भर्ती केवल महिला कैंडिडेट्स के लिए निकाली गई थी। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें- tricky questions: क्या है जिसे काटा, बांटा और पीसा जाता है पर खाया नहीं जाता, जानें क्या है इसका जवाब

UPSC NDA, NA 1 Result 2022: रिटेन एग्जाम का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड

Share this article
click me!