UP में लेखपाल के लिए निकलेंगी 8000 भर्ती, 12वीं पास मांगी गई है योग्यता पढ़ें और डिटेल्स

Published : Nov 24, 2020, 04:16 PM ISTUpdated : Nov 24, 2020, 04:17 PM IST
UP में लेखपाल के लिए निकलेंगी 8000 भर्ती, 12वीं पास मांगी गई है योग्यता पढ़ें और डिटेल्स

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग { UPSSSC} ने मार्च 2019 में चकबंदी लेखपाल के 1364 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

करियर डेस्क.  UPSSSC UP Lekhpal Recruitment 2020: नौकरी की तलाश में परेशान युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में 7882 लेखपालों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल क पदों  जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए आयोग जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मार्च 2019 में चकबंदी लेखपाल के 1364 रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था। जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

12वीं पास मांगी गई है योग्यता

आयोग द्वारा जारी इस नोटिफिकेशन में चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए 12वीं {इंटरमीडिएट} पास की योग्यता मांगी गई थी। इसलिए ऐसा अनुमान किया जा सकता है कि इस बार भी 12वीं पास ही शैक्षणिक योग्यता रखी जाए। इसके अलावा यह भी अनुमान किया जा सकता है किकैंडिडेट्स की आयु सीमा 18 से 40 साल रखी जाए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में यूपी सरकार के नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

प्रीलिम्स परीक्षा की होगी शुरुआत

यूपी सरकार ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू की है।  इसका उद्देश्य भर्ती के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की धांधली को रोकना। 

इसके लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक परीक्षा (पेट) कराएगा। इसका रिजल्ट परसेंटाइल स्कोर के आधार पर जारी किया जाएगा।  यह एक साल के लिए मान्य होगा।

बार-बार नहीं देनी होगी भर्ती परीक्षा

नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को अलग – अलग भर्ती परीक्षा के लिए बार बार आवेदन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।  “अपने अभ्यर्थी को जाने” प्रक्रिया को अपनाते हुए उनका एक बारगी पंजीकरण कराए जाने और द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत समूह ग के विभिन्न विभागों के सभी प्रकार के पदों के लिए प्रारंभिक अर्हकारी परीक्षा आयोजित होगी।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!