
UPTET 2026 Exam Day Tips: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आयोग (UPESSC) ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी लाइव कर दिए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। करीब 20 लाख उम्मीदवार 2, 3 और 4 जुलाई को होने वाली इस परीक्षा में बैठने की तैयारी कर रहे हैं। अक्सर छात्र महीनों तक दिन-रात एक करके पढ़ाई करते हैं, लेकिन एग्जाम हॉल में 5 मिनट की एक छोटी सी लापरवाही उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर देती है। यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन यानी पेन-पेपर OMR शीट मोड में हो रही है, इसलिए कंप्यूटर आपकी कॉपी तभी चेक करेगा जब आपने शीट सही से भरी होगी। ऐसे में OMR शीट भरते समय 4 गलतियों से हर हाल में बचना है, ताकि आपकी कॉपी बिना किसी रुकावट के चेक हो सके।
बहुत से स्टूडेंट्स जल्दबाजी में गोले को पूरा डार्क नहीं करते। हल्का सा निशान लगाकर अगले सवाल पर चले जाते हैं। मशीन से चेकिंग होने की वजह से अगर गोला ठीक से काला नहीं हुआ, तो स्कैनर उसे पढ़ ही नहीं पाता। नतीजा ये होता है कि सही जवाब देने के बावजूद नंबर नहीं मिलता। इसलिए हमेशा गोले को पूरी तरह और एक जैसी डार्कनेस से भरें। हल्के हाथ से टिक करना या सिर्फ क्रॉस का निशान बनाना, दोनों ही तरीके गलत माने जाते हैं।
एग्जाम के दौरान कई बार स्टूडेंट पहले एक ऑप्शन भरते हैं, फिर सोचते हैं कि जवाब गलत है, तो बगल वाला गोला भी भर देते हैं, ये सोचकर कि मिटाने से कोई फायदा नहीं। लेकिन OMR शीट में एक से ज्यादा गोला भरा होना यानी वो जवाब अपने आप गलत मान लिया जाता है, चाहे उसमें से एक सही ही क्यों न हो। ऐसे में जवाब को लेकर पूरी तरह श्योर होने के बाद ही गोला भरें। अगर गलती से दो गोले भर जाएं, तो उस सवाल के नंबर मिलने की उम्मीद ना रखें, इसलिए शुरू से ही ध्यान रखना बेहतर है।
ये गलती सुनने में अजीब लगती है, लेकिन हर साल कई कैंडिडेट्स से हो जाती है। जल्दबाजी में स्टूडेंट अपना रोल नंबर गलत भर देते हैं या जो बुकलेट सीरीज (जैसे A, B, C, D) उन्हें दी गई है, उसका गोला OMR शीट पर भरना भूल जाते हैं। ये जानकारी मशीन को कॉपी पहचानने में मदद करती है और अगर ये गलत हो जाए, तो पूरी कॉपी ही गड़बड़ हो सकती है। ऐसे में एग्जाम शुरू होते ही सबसे पहले रोल नंबर और बुकलेट सीरीज को ध्यान से भरें और एक बार दोबारा चेक जरूर करें। ये काम जल्दबाजी में नहीं, बल्कि शांति से करना चाहिए।
कुछ स्टूडेंट्स गलत गोला भरने के बाद उसे व्हाइटनर से मिटाने की कोशिश करते हैं, या पेन से काट-छांट कर देते हैं। OMR शीट मशीन से चेक होती है, इसलिए वहां कोई भी कटिंग, ओवरराइटिंग या व्हाइटनर का इस्तेमाल पूरी शीट को संदिग्ध बना सकता है। OMR शीट पर कभी भी व्हाइटनर का इस्तेमाल ना करें। अगर गलती हो भी जाए, तो पैनिक होने की बजाय शांत दिमाग से बाकी सवालों पर फोकस करें। ज्यादातर एग्जाम में एक-दो गलतियों से नंबर काफी हद तक बच जाते हैं, लेकिन बार-बार काट-छांट करने से पूरी कॉपी पर सवाल खड़ा हो सकता है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।