US में 3 इंटरव्यू, 18 राउंड... फिर भी नहीं मिली नौकरी, 15 साल के अनुभवी भारतीय टेक प्रोफेशनल ने लिया बड़ा फैसला

Published : Jul 01, 2026, 01:30 PM ISTUpdated : Jul 01, 2026, 06:51 PM IST
Reddit Viral Post on US Job Market

सार

Reddit Viral Post on US Job Market: US में 3 इंटरव्यू और 18 राउंड के बाद भी नौकरी नहीं मिली। 15 साल के अनुभवी भारतीय टेक प्रोफेशनल की रेडिट वायरल पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। जानिए क्या लिखा।

Reddit Viral Post: अमेरिका के टेक सेक्टर में लगातार बढ़ती चुनौतियों के बीच एक भारतीय मूल के वरिष्ठ टेक प्रोफेशनल की सोशल मीडिया पोस्ट ने हजारों लोगों का ध्यान खींचा है। करीब 15 साल के अनुभव वाले इस प्रोफेशनल ने बताया कि लंबी कोशिशों, बड़ी कंपनियों के 3 इंटरव्यू और हर एक इंटरव्यू के 6-6 राउंड देने के बावजूद उन्हें अमेरिका में नई नौकरी नहीं मिल सकी। आखिरकार उन्होंने भारत लौटने का फैसला कर लिया और इसे अपने करियर का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत बताया। रेडिट पर शेयर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अब उन्होंने भारत लौटने की हकीकत को स्वीकार कर लिया है। पिछले कुछ समय में उन्होंने तीन अलग-अलग भर्ती प्रक्रियाओं में हिस्सा लिया। हर कंपनी की चयन प्रक्रिया में छह-छह इंटरव्यू राउंड हुए, लेकिन अंत में किसी भी जगह उन्हें नौकरी का ऑफर नहीं मिला। नीचे देखें वायरल रेडिट पोस्ट-

 

 

15 साल का अनुभव भी नहीं आया काम

पोस्ट के मुताबिक, प्रोफेशनल वरिष्ठ प्रबंधन (Senior Manager) स्तर की टेक रोल की तलाश कर रहे थे। उनका कहना है कि इतने वर्षों के अनुभव के बावजूद मौजूदा जॉब मार्केट में सही अवसर मिलना बेहद मुश्किल साबित हुआ। कई चरणों वाली इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी। उन्होंने यह भी माना कि भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी टेक सेक्टर में प्रतिस्पर्धा कम नहीं है। इसके बावजूद उन्हें भरोसा है कि समय के साथ वह अपने करियर को फिर से मजबूत कर पाएंगे।

गुरुग्राम का घर बना सबसे बड़ा सहारा

इस प्रोफेशनल ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी सकारात्मक बात शेयर की। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में उनका अपना अपार्टमेंट है, जिससे उनके पास अगले दो से चार साल तक का आर्थिक सहारा रहेगा। यही बात उन्हें बिना अतिरिक्त दबाव के भारत में नई नौकरी तलाशने का आत्मविश्वास दे रही है।

दूसरे प्रोफेशनल्स ने भी शेयर किया अपना अनुभव

इस पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि अमेरिका का टेक इंडस्ट्री पहले जैसी नहीं रही और फिलहाल नौकरी का बाजार बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि 40 साल की उम्र और करीब 10 साल तक मैनेजर रहने के बाद अब उन्हें व्यक्तिगत योगदानकर्ता (IC) वाली भूमिकाओं के लिए भी कम अवसर मिल रहे हैं। बार-बार लंबी इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना मानसिक रूप से थकाने वाला हो गया है, इसलिए उन्होंने भी भारत लौटकर कुछ समय शांति से बिताने और फिर आगे की योजना बनाने का फैसला किया है।

रेडिट से पोस्ट में दिखी बदलते टेक जॉब मार्केट की झलक

यह अनुभव सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि मौजूदा वैश्विक टेक जॉब मार्केट की बदलती तस्वीर भी दिखाता है। बड़ी टेक कंपनियों में भर्ती की रफ्तार पहले जैसी नहीं रही है और वरिष्ठ स्तर के पेशेवरों के लिए उपयुक्त अवसर हासिल करना पहले से अधिक कठिन होता जा रहा है। ऐसे माहौल में कई भारतीय प्रोफेशनल विदेश में लंबे समय तक संघर्ष करने के बजाय भारत लौटकर अपने करियर को नई दिशा देने का विकल्प चुन रहे हैं। साथ ही, भारत में स्टार्टअप्स और मिड-साइज़ कंपनियों का तेजी से बढ़ता इकोसिस्टम उन्हें नए अवसर और बेहतर स्थिरता प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने अनुभव का बेहतर उपयोग कर पा रहे हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं IAS टीके अनिल कुमार? शिक्षा मंत्रालय में बड़ी जिम्मेदारी, NTA पर भी बड़ा एक्शन!
सख्त सज़ा, तेज़ी से सुनवाई और कड़े नियम: जानिए नए एग्ज़ाम बिल में क्या हैं वो 6 बड़े बदलाव?