3 दिन से खाली बैठी हूं... कर्मचारी की बात पर US मैनेजर ने दिया ऐसा जवाब, वायरल हुआ वीडियो

Published : Jul 08, 2026, 12:04 PM IST
US vs Indian Manager Work Culture Viral Instagram Video

सार

US vs Indian Manager Work Culture Viral Instagram Video: US मैनेजर और इंडियन मैनेजर की तुलना करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए कर्मचारी की बात पर मिले जवाब ने क्यों बटोरी सुर्खियां।

Instagram Viral Video: कॉर्पोरेट लाइफ में मैनेजर का बिहेवियर किसी भी कर्मचारी के काम करने के अनुभव को काफी हद तक प्रभावित करता है। इन दिनों इसी विषय पर एक महिला का हल्के-फुल्के अंदाज में बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उसने अपने अमेरिकी (US) मैनेजर और भारतीय (Indian) मैनेजर के काम करने के तरीके की तुलना की है। उसकी बातों को सुनकर कई लोगों ने इसे अपने ऑफिस के अनुभव से जोड़ते हुए मजेदार और काफी हद तक सच बताया।

जब कर्मचारी ने कहा- मेरे पास काम नहीं है

वीडियो में महिला बताती है कि उसने अपने US मैनेजर से कहा कि उसके पास पिछले कुछ दिनों से कोई काम नहीं है। इस पर मैनेजर ने आराम से जवाब दिया कि कोई बात नहीं, जल्द ही काम दे दिया जाएगा। जब उसने दोबारा बताया कि वह लगातार तीन दिनों से खाली बैठी है, तब भी मैनेजर का जवाब बेहद सहज था। उन्होंने कहा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है, कभी-कभी थोड़ा शांत समय मिलना भी अच्छी बात है और वह आराम से समय बिता सकती है। महिला ने इसी बात को मजाकिया अंदाज में आगे बढ़ाते हुए कहा कि अगर उसने यही बात किसी भारतीय मैनेजर से कही होती, तो शायद जवाब मिलता कि अगर खाली हो तो उनका भी कुछ काम संभाल लो।

एक लाइन ने लोगों को सबसे ज्यादा हंसाया

वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन था, "Don't tell this to your Indian manager." यही लाइन लोगों के बीच चर्चा का बड़ा कारण बन गई। कई यूजर्स ने कहा कि यह तुलना सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि अलग-अलग वर्क कल्चर की झलक भी दिखाती है। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

कॉर्पोरेट कल्चर पर छिड़ी चर्चा

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपने-अपने अनुभव शेयर किए। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि अगर ऐसा मैनेजर है तो उन्हें भी उसी कंपनी में रेफरल दिला दिया जाए। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि "You can chill" और "Take my work too" के बीच का अंतर ही असली कॉर्पोरेट कल्चर को समझाता है। कुछ लोगों का मानना था कि आज के तेज और दबाव वाले ऑफिस माहौल में ऐसा मैनेजर मिलना, जो कर्मचारी के कुछ समय खाली रहने पर भी तनाव न बनाए, काफी दुर्लभ है। कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि वे भी ऐसे शांत और समझदार मैनेजर के साथ काम करना चाहेंगे।

वर्क कल्चर पर फिर शुरू हुई नई बहस

यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने अलग-अलग देशों के वर्क कल्चर, मैनेजमेंट स्टाइल और कर्मचारियों से जुड़ी अपेक्षाओं पर भी नई चर्चा शुरू कर दी। हालांकि वीडियो पूरी तरह हल्के-फुल्के अंदाज में बनाया गया है, लेकिन लोगों की प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि ऑफिस में मैनेजर का व्यवहार कर्मचारियों के अनुभव और कार्य वातावरण पर गहरा असर डालता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहा।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

न छुट्टी वाले दिन बॉस का कॉल, न फ्री में ओवरटाइम... 10 साल से जापान में रह रहे भारतीय ने खोले वर्क कल्चर के राज
420 रिजेक्शन, फिर न्यूयॉर्क में मिली नौकरी... लेकिन दिव्या बंसल की एक बात जीत रही लाखों लोगों का दिल