UPSSSC PET 2022: पांच दिन बाद एग्जाम, जानें पीईटी क्रैक करने के 5 सबसे शानदार ट्रिक

Published : Oct 09, 2022, 05:11 PM IST
UPSSSC PET 2022:  पांच दिन बाद एग्जाम, जानें पीईटी क्रैक करने के 5 सबसे शानदार ट्रिक

सार

15 और 16 अक्टूबर, 2022 को यूपी पीईटी की परीक्षा होने जा रही है। यह एग्जाम दो शिप्ट में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा होगी। एग्जाम सेंटर पर ही एडमिट कार्ड दिया जाएगा। 

करियर डेस्क : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET 2022) में अब सिर्फ पांच दिन का वक्त ही बचा है। ऐसे में छात्रों के मन में तैयारी को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। चूंकि इस बार 37 लाख के करीब कैंडिडेट्स इस एग्जाम में शामिल हो रहे हैं तो कॉम्पटिशन भी हाई है। ऐसे में ये आखिरी पांच दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। इन आखिरी दिनों में जो स्टूडेंट्स स्ट्रैटजी के साथ अपनी तैयारी को फाइनल टच देंगे, उनका पास होना पक्का हो सकता है। अगर आप भी इस एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो जानें पीईटी को क्रैक करने के पांच सबसे शानदार ट्रिक..

1. पीईटी की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों का रिवीजन करीब-करीब पूरा हो गया है। ऐसे में अब कुछ नया पढ़ने की बजाय, रिवीजन पर फोकस करें। आखिरी समय तक मैथ्य और रीजनिंग की प्रैक्टिस करना न भूलें। ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस पर फोकस करना चाहिए। मॉक टैस्ट की प्रैक्टिस टाइम मैनेजमेंट के साथ करने से एग्जाम क्वालिफाई कर सकते हैं।

2. UPSSSC PET में मैथ्य से टेबस और ग्राफ सेक्शन से ही 20 नंबर के सवाल आते हैं। इसके अलावा पांच और सवाल गणित से पूछे जाते हैं। ऐसे में मैथ्य की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस आपको एग्जाम क्वालिफाई कराने में मदद करेगा और आपके स्कोर को भी बेहतर बनाएगा।

3. आपके पास आखिरी पांच दिन बचे हैं। इस बचे हुए समय का अच्छी तरह उपयोग करते हुए इस साल के करंट अफेयर्स, महत्वपूर्ण घटनाएं और यूपी से जुड़ी घटनाओं को एक बार फिर से पढ़ लें। करंट अफेयर्स आपके स्कोर को अच्छा कर सकता है। सही तरीके से इसका अभ्यास करें और दोहराएं।

4. जनरल स्टडीज भी कम समय में आपके स्कोर को अच्छा बना सकता है। भारत के बारें में जानकारी, पड़ोसी देश, उनकी राजधानी, उनकी मुद्राएं, महत्वपूर्ण संगठन, उनके मुख्यालय, कौन कब क्या रहा, देश के महत्वपूर्ण पदों पर कौन है, संविधान जैसे टॉपिक काफी अहम हैं। इनकी प्रैक्टिस करना कतई न भूलें।

5. हिंदी और अंग्रेजी सेक्शन भी पीईटी पास करने में काफी अहम साबित हो सकता है। हर दिन ज्यादा से ज्यादा दोनों विषयों के पैराग्राफ हर कर आप अपनी प्रैक्टिस को बेहतर बना सकते हैं। अनसीन पैसेज की आप जितनी ज्यादा प्रैक्टिस करेंगे। कम समय में उतना ही इसे हल कर पाएंगे। ये ऐसे सेक्शन होते हैं, जहां आसानी से नंबर मिल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2022: एग्जाम पास करने ये 10 सवाल हो सकते हैं इंपॉर्टेंट, इग्नोर करने की गलती न करें

UPSSSC PET 2022: एग्जाम क्रैक करने इन टॉपिक्स की खूब करें प्रैक्टिस, जानें किस सेक्शन से आएंगे क्वेश्चन

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद
Anil Agarwal Daughter: अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया अग्रवाल हेब्बार कौन है, जानिए क्या करती है