
करियर डेस्क। हिमाचल प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के लिए वैकेंसी निकली है। फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर बहाली होगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ऑफिशियल बेवसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कैंडिडेट्स 8 नवंबर, 2019 तक hpforest.nic.in वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कुल पद 113 हैं। अप्लाई करने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जानें कहां हैं कितने पद
- धर्मशाला - 18
- हमीरपुर - 13
- कुल्लू - 13
- नहान - 6
- रामपुर - 9
- सोलन - 6
- धर्मशाला (वाइल्ड लाइफ) - 1
- शिमला (वाइल्ड लाइफ) - 3
- बिलासपुर - 11
- मंडी - 4
- चंबा - 13
- शिमला - 16
शैक्षणिक योग्यता
इस पद के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम योग्याता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास है। कैंडिडेट्स से हिमाचल प्रदेश की बोलियों, संस्कृति और परम्परा की जानकारी अपेक्षित है।
वेतनमान
चुने हुए उम्मीदावरों को 5,910 से 20,200 रुपए तक वेतन मिलेगा।
उम्र सीमा
कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। उम्र का आकलन 1 जनवरी, 2019 से होगा। एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
कैसे करें अप्लाई
- hpforest.nic.in के होमपेज रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद HP Forest Department Invites Online Applications for recruitment of 113 Forest Guards on contract basis पर क्लिक करें।
- यूजर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- अन्य जानकारी भी पता कर लें।
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi