पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

कैंडिडेट्स WBJEE फॉर्म शुल्क 2022 का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, केवल पंजीकृत छात्र ही WBJEE 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

Asianet News Hindi | Published : Dec 21, 2021 5:48 AM IST

करियर डेस्क. पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने WBJEE 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र अब 24 दिसंबर को wbjeeb.nic.in पर जारी किया जाएगा। पहले, WBJEE 2022 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 दिसंबर शुरू की गई थी। संशोधित WBJEE 2022 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन फॉर्म सुधार सुविधा जो पहले 8 से 20 जनवरी तक उपलब्ध होने वाली थी, अब 11 से 13 जनवरी तक खोली जाएगी।

दो शिफ्ट में होंगे एग्जाम
प्रवेश परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, पेपर 1 गणित के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र 2022 भरने के इच्छुक छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पात्रता की जांच करें। WBJEEB ने आधिकारिक वेबसाइट पर WBJEE 2022 पात्रता मानदंड पहले ही जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह भी सूचित किया गया है कि WBJEE 2022 परीक्षा 23 अप्रैल को पेन और पेपर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी।

Latest Videos

महत्वपूर्ण तारीखें  

कैसे भर सकते हैं फीस
कैंडिडेट्स WBJEE फॉर्म शुल्क 2022 का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं। परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे, केवल पंजीकृत छात्र ही WBJEE 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

रजिस्ट्रेशन के लिए इन बातों का रखें ध्यान
कैंडिडेट्स के पास एक वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होना चाहिए। बोर्ड की तरफ से परीक्षा से जुड़े विभिन्न जानकारियों के लिए सभी सूचनाएं पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे। मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के गलत, गैर-मौजूदा या नेटवर्क की स्थिति के कारण किसी के पास भी सूचना नहीं पहुंचती है तो उसके लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें- Job Alert: असम में इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज पद पर निकली वैकेंसी, केवल ये कैंडिडेट्स कर सकते हैं अप्लाई

Job Alert: ग्रेजुएट युवाओं के लिए IIAP में जॉब करने का मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts