Hindi ka English Meaning: हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, आप जानते हैं सही जवाब?

Published : May 27, 2026, 11:15 AM IST
Hindi Meaning in English

सार

Hindi Meaning in English: क्या आप जानते हैं हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? क्या हर शब्द का ट्रांसलेशन इंग्लिश में बदल जाता है? लैंग्वेज नाम ट्रांसलेट होते हैं या नहीं? जानिए आखिर इंग्लिश ग्रामर में इसके लिए क्या नियम हैं।

Hindi Meaning in English: इन दिनों सोशल मीडिया रील्स पर एक सवाल वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पूछ रहे हैं कि हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? या Hindi ka English meaning kya hai? यह सवाल फनी वे में पूछा जा रहा है, लेकिन क्या आप सचमूच जानते हैं कि हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? जानिए आखिर लैंग्वेज नेम को लेकर  इंग्लिश ग्रामर में इसके लिए क्या नियम हैं। पूरी दुनिया के लिए नियम एक समान हैं या भारत में इसके लिए कुछ अलग नियम हैं। पूरी डिटेल पढ़ें।

हिंदी का अंग्रेजी में मतलब क्या है?

हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं यह सवाल असल में कंफ्यूजन क्रिएट करने के लिए और हंसने-हंसाने के लिए पूछा जा रहा है। ऐसे सवाल अचानक पूछे जाने से लोग कंफ्यूज हो जाते हैं और उन्हें लगता है कि इस सवाल का जवाब तो उन्हें आता ही नहीं हैं, जबकि इस सवाल का जवाब सभी को पता है और बहुत ही सिंपत है। दरअसल हिंदी को अंग्रेजी में Hindi ही कहते हैं। बस लिखने में अंग्रेजी और हिंदी शब्द के अनुसार स्पेलिंग चेंज हो जाती है। यानि इसका कोई अलग ट्रांसलेशन नहीं होता, क्योंकि यह एक भाषा (Language) का नाम है। जैसे इंग्लिश, फ्रेंच या जर्मन एक लैंग्वेज हैं, वैसे ही हिंदी भी एक लैंग्वेज है और इन्हें इंग्लिशमें भी वैसे ही लिखा जाता है।

लैंग्वेज नेम को लेकर लोग क्यों कन्फ्यूज होते हैं?

कई लोग सोचते हैं कि हर शब्द का इंग्लिश में अलग मतलब होता है। लेकिन आपको बता दें कि लैंग्वेज नेम का डायरेक्ट ट्रांसलेशन नहीं होता। इसलिए हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, सवाल थोड़ा कन्फ्यूजिंग लग सकता है, लेकिन इसका जवाब सिंपल है।

इंग्लिश ग्रामर में लैंग्वेज नेम को लेकर नियम क्या हैं?

बेसिक इंग्लिश ग्रामर के नियम के अनुसार लैंग्वेज के नाम कभी भी ट्रांसलेट नहीं होते, इसलिए हिंदी को Hindi, इंग्लिश को English, स्पेनिश को Spanish ही लिखा जाता है। इसमें कोई बदलाव नहीं होता क्योंकि यह एक लैंग्वेज का प्रोपर नेम है। यह नियम पूरी दुनिया में एक समान है। इसलिए अब जब कोई आपसे मजाक में भी पूछे की हिंदी को अंग्रेजी में क्या कहते हैं, तो कंफ्यूज न हों और पूरे कान्फिडेंस के साथ जवाब दें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Byju Raveendran: बायजू रवींद्रन को 6 महीने जेल, ₹67 लाख जुर्माना
Trending Career: रील बनाओ और पैसा कमाओ, बिना डिग्री वाले 5 डिजिटल क्रिएटर करियर आइडिया