Aditi Hundia: कितनी पढ़ी-लिखी हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हंडिया? मिस दिवा और ब्रांड क्रिएटर

Published : Mar 09, 2026, 07:09 PM IST

Who is Aditi Hundia: भारत के टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद ईशान किशन और अदिति हंडिया की एक फोटो वायरल हो गई। इसके बाद से ही लोग जानना चाहते हैं कि अदिति हंडिया कौन हैं, कितनी पढ़ी-लिखी हैं और क्या करती हैं। जानिए

PREV
15
अदिति हंडिया कौन हैं?

T20 World Cup 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के WAGs मैदान में जश्न मनाने उतरीं। अदिति हंडिया भी वहां थीं और उन्होंने ईशान किशन को गले लगाया, जो भारतीय तिरंगे में लिपटे थे। यह खूबसूरत पल फोटोग्राफरों ने कैद किया और फोटो वायरल हो गया। जानिए अदिति हंडिया कौन हैं, उनका एजुकेशन, करियर और पर्सनल लाइफ।

25
कितनी पढ़ी-लिखी हैं अदिति हंडिया

अदिति हंडिया जयपुर की रहने वाली एक मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई इंडिया इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर से की और बाद में सेंट जेवियर्स कॉलेज, जयपुर से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के समय से ही अदिति फैशन शो और लोकल इवेंट्स में हिस्सा लेने लगी थीं।

35
अदिति हंडिया का करियर

कॉलेज के दिनों में ही अदिति हंडिया का रुझान ब्यूटी पेजेंट्स की ओर बढ़ा। साल 2017 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया 2017 में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद 2018 में उन्हें मिस दिवा सुप्रानेशनलका खिताब मिला और उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व मिस सुप्रानेशनल 2019 में किया। 

45
अदिति हंडिया का है अपना मेकअप ब्रांड

पेजेंट करियर के बाद अदिति ने फैशन मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपना फैशन और मेकअप ब्रांड भी शुरू किया है, जिस पर वह इन दिनों काम कर रही हैं।

55
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं अदिति हंडिया

सोशल मीडिया पर भी अदिति काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह एक कंटेंट क्रिएटर व इन्फ्लुएंसर के तौर पर भी पहचान बना चुकी हैं। पिछले कुछ सालों से अदिति का नाम ईशान-किशन के साथ जोड़ा जाता रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अदिति की मौजूदगी को कई लोग उनके रिश्ते का 'सॉफ्ट लॉन्च' भी मान रहे हैं।

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Photos on

Recommended Stories