Dhruv Rathee Wife: कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी जूली? क्या करती हैं काम, जानें एजुकेशन और करियर

Published : Oct 12, 2026, 12:01 PM IST
Dhruv Rathee Wife Juli

सार

Who is Dhruv Rathee Wife: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के कारण यूट्यूबर ध्रुव राठी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बीच लोग उनकी पर्सनल लाइफ, वाइफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। आखिर ध्रुव राठी की पत्नी जूली लब्र-राठी कौन हैं और क्या करती हैं? जानिए उनकी एजुकेशन, करियर और पर्सनल लाइफ की रोचक बातें।

Dhruv Rathee Wife Biography: यूट्यूबर ध्रुव राठी अपने राजनीतिक विश्लेषण और करंट अफेयर्स से जुड़े वीडियो को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं बेंगलुरु में सीजेपी के SIR प्रोटेस्ट में शामिल होने और फिर 10 अक्टूबर के दिल्ली के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान, गुरूग्राम स्थित घर से हिरासत में लिए जाने के बाद से ही वह सुर्खियों में हैं। वहीं लोग उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानना चाहते हैं, खासकर उनकी पत्नी जूली लब्र-राठी (Juli Lbr-Rathee) के बारे में कि वह कौन हैं, उनकी पढ़ाई कहां से हुई और वह क्या काम करती हैं। जानिए ध्रुव राठी की पत्नी जूली लब्र-राठी कौन हैं?

कौन हैं ध्रुव राठी की पत्नी जूली लब्र-राठी?

जूली जर्मनी की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। हालांकि, वह अपने पति ध्रुव राठी की तरह लगातार सार्वजनिक चर्चाओं में नजर नहीं आतीं। उनकी पहचान मुख्य रूप से ध्रुव की पत्नी और उनके ट्रैवल व्लॉग्स में नजर आने वाली साथी के तौर पर है। जूली को अक्सर कपल के साथ घूमने-फिरने और अलग-अलग देशों के अनुभवों से जुड़े वीडियो में देखा गया है। जूली की एजुकेशन और करियर की बात करें, तो कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में उनके हेल्थकेयर फील्ड से जुड़े होने का जिक्र मिलता है।

ये भी पढ़ें- Dhruv Rathee की ₹58 करोड़ की नेटवर्थ! YouTube के अलावा कहां से आता है इतना पैसा?

जर्मनी में ट्राम से शुरू हुई थी लव स्टोरी

ध्रुव राठी और जूली की मुलाकात साल 2014 में जर्मनी में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय ध्रुव इंटर्नशिप के लिए जा रहे थे, जबकि जूली स्कूल जा रही थीं। ट्राम में हुई इस मुलाकात के बाद दोनों की कई बार मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। ध्रुव राठी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने जर्मनी में उच्च शिक्षा हासिल की और कार्लज़ूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली। उनकी और जूली की रिलेशनशिप की चर्चा तब भी हुई, जब ध्रुव ने 2019 में वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते से जुड़ी जानकारी साझा की।

कब हुई ध्रुव राठी और जूली की शादी?

सात साल से ज्यादा समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद ध्रुव और जूली ने नवंबर 2021 में शादी की। उनकी शादी ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना स्थित बेल्वेडियर पैलेस में हुई थी। ध्रुव ने अपने व्लॉग चैनल पर शादी की झलकियां भी साझा की थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने भारतीय परंपराओं के अनुसार भी शादी की रस्में निभाईं।

ये भी पढ़ें- Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी, आखिर दिल्ली जाने से क्यों रोक रही थी पुलिस?

2024 में बने माता-पिता

ध्रुव और जूली ने जुलाई 2024 में पहली बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की थी। इसके बाद सितंबर 2024 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ। दोनों अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखते हैं, हालांकि खास मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों के साथ खुशियां शेयर करते रहते हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Zayn Marie Khan: कितनी पढ़ी-लिखी हैं आमिर खान की भतीजी जायन मैरी खान? जानें डिग्री, करियर और नेटवर्थ
School Holiday Today Alert: दिल्ली-NCR में आज स्कूल खुले हैं या बंद? जान लें ताजा अपडेट