
ICAI CA Final May 2026 Result Topper: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक सीए फाइनल का रिजल्ट आ चुका है। इस साल पटियाला के नूर सिंगला (Noor Singla) ने पूरे देश में टॉप करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा पूरे देश में हो रही है। आइए जानते हैं आखिर नूर सिंगला कौन हैं और उन्होंने ऐसा क्या किया कि सीए फाइनल जैसी कठिन परीक्षा में देशभर में पहला नंबर हासिल कर लिया? दूसरी और तीसरी रैंक किसकी है?
पंजाब के पटियाला के रहने वाले नूर सिंगला ने सीए फाइनल मई 2026 की परीक्षा में 600 में से 499 नंबर हासिल किए हैं। उनका कुल पासिंग प्रतिशत 83.17% रहा है। इतने कठिन सिलेबस और कड़े कॉम्पिटिशन के बीच 83 परसेंट से ज्यादा नंबर लाना अपने आप में एक बहुत बड़ी मिसाल है। नूर की इस कामयाबी से उनके परिवार और पूरे पटियाला में जश्न का माहौल है। नूर के बाद दूसरे नंबर पर हावड़ा के ऋतिज सराफ रहे, जिन्होंने 475 नंबर (79.17%) के साथ AIR 2 हासिल की। वहीं तीसरे स्थान पर डोम्बिवली के सोहन अनिल मांजरेकर रहे, जिन्हें 473 नंबर (78.83%) मिले।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस बार का रिजल्ट काफी कड़ा रहा है। दोनों ग्रुप्स को मिलाकर महज 14.07% बच्चे ही पास हो पाए हैं। इसका मतलब है कि परीक्षा देने वाले हर 100 छात्रों में से सिर्फ 14 को ही कामयाबी मिली है। सीए फाइनल ग्रुप 1 में कुल 54,606 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से महज 6,555 (12%) ही पास हुए। सीए फाइनल ग्रुप 2 में कुल 42,573 कैंडिडेट्स शामिल हुए और सिर्फ 8,725 ही पास हो पाए। पासिंग परसेंटेज 20.49% रहा। इस कड़े मुकाबले को पार करके कुल 7,931 छात्र इस बार पूरी तरह क्वालिफाई होकर ऑफिशियली चार्टर्ड अकाउंटेंट बन गए हैं।
सीए एग्जाम में जो छात्र इस बार किसी वजह से पासिंग मार्क्स नहीं ला पाए हैं, उनके लिए अगला मौका बेहद करीब है। ICAI ने बताया है कि CA Final November 2026 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 6 जुलाई 2026 से खुल जाएगी। आप SSP पोर्टल पर जाकर नए सिरे से अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए कल यानी 19 जून 2026 से मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रॉसेस भी शुरू हो रही है।
सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।