2800 एपिसोड पूरे कर चुके 'तारक मेहता' की टीम से मिले मोदी, शेयर कीं Photos

Published : Oct 21, 2019, 12:53 PM ISTUpdated : Oct 21, 2019, 01:08 PM IST
2800 एपिसोड पूरे कर चुके 'तारक मेहता' की टीम से मिले मोदी, शेयर कीं Photos

सार

शनिवार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शाहरुख, आमिर सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियों से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रहीं है। इसी मौके पर वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट से भी मिले।

मुंबई. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो हाल ही में काफी सुर्खियों में बना हुआ था। शो में दयाबेन की वापसी को लेकर कई कयास लगाए रहे थे और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई खबरें वायरल हो रहीं थी। हालांकि अब शो एक और बात के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में शो की कास्ट प्रधानमंत्री मोदी से मिली और ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। 

इस मौके पर हुई मुलाकात
शनिवार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने शाहरुख, आमिर सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री की कई हस्तियों से मुलाकात की और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रहीं है। इसी मौके पर वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कास्ट से भी मिले। शो में हंसराज हाथी की पत्नी कोमल का किरदार निभा रही अंबिका रंजनकर ने सोशल मीडिया पर शो की इस पल की एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा "ये सही में एक गर्व का क्षण है।"

फोटो में असित कुमार मोदी, दिलीप जोशी, शैलेश लोढा, सोनालिका जोशी, पलक सिधवानी, कुश शाह के साथ शो से जुड़े कई लोग नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी से एक कैंपेन #Changewithin के साथ जुड़ कर स्वच्छता को बढ़ावा देने की बात कही। 

कार्यक्रम के दौरान मोदी बॉलीवुड के बड़े सितारों से भी मिले और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने और स्वच्छता कैंपेन के साथ जुड़कर देश में स्वच्छता को बढ़ावा देने का अनुरोध किया। शाहरुख खान, कंगना रनोट सहित कई सितारों ने अपने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की।    

 

फिल्मी सितारों के साथ पीएम की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। प्रधानमंत्री ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई सितारों के साथ ली गई अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

शो में दया आ सकती हैं वापस
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को चलते हुए लगभग 11 साल हो चुके हैं और हाल ही में शो के 2800 एपिसोड्स कंप्लीट हो गए हैं। शो आज भी टीआरपी के मामले में कई शोज से आगे है। सिरीयल में लगभग दो साल से दया बेन यानी दिशा वाकानी दिखाई नहीं दी हैं। इसी बात को लेकर ये काफी चर्चा में बना हुआ है कि वे वापस आएंगी भी या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिशा शो में जल्द वापसी कर सकती हैं। हालांकि शो में अक्सर स्वच्छता को लेकर चर्चा होती रहती है और दर्शकों को इस बारे में जागरुक रखा जाता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Box Office पर धमाकेदार क्लैश, इस हफ्ते रिलीज होंगी बॉलीवुड-साउथ की ये 21 फ़िल्में
India vs Pakistan: T-20 World Cup में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, झूम उठा बॉलीवुड